नवसाक्षरों को साक्षर बनाने 17 मार्च को आयोजित होगी परीक्षा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 4 मार्च 2024
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों को साक्षर बनाने हेतु 17 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षाएं पूरी सर्तकता एवं गोपनीयता से परीक्षा संचालित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने 12 मार्च 2024 तक समस्त परीक्षा सामग्री बीआरसी को उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बीआरसी को निर्देश दिए कि जिन गांव में कम नवसाक्षर है उन्हें पूर्ण साक्षर बनाया जाए। बैठक में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सवित्री सोनी ने बताया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 17 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा में 26,000 नवसाक्षर शामिल होंगे।
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की कलेक्टर ने की समीक्षा
उन्होंने बताया कि साक्षरता परीक्षा में विकासखण्ड व्यौहारी से 5400 जयसिंहनगर से 54,00 गोहपारू से 41,00 बुढार से 55,00 एवं सोहागपुर से 56,00 नवसाक्षर शामिल होंगे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रोमोनुस टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन,सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा, जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह मारपाची, बीआरसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
सावित्री सेन स्व सहायता समूह में जुड़कर हुई आत्मनिर्भर
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल नगर के सावित्री सेन ने स्व-सहायता समूह में जुड़कर आत्मनिर्भर हो गई हैं। श्रीमती सावित्री सेन का कहना है कि मेरे स्व सहायता समूह का नाम अनंत स्व सहायता समूह है, हमारे समूह में 10 महिला सदस्य है, पहले हमें 10 हजार रूपये प्राप्त हुआ इससे हम अपना स्वयं का पापड़ व्यवसाय खोला फिर डेढ़ लाख रूपये स्व सहायता समूह के माध्यम से मिला और अपने पापड़ के व्यवसाय को आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि से हम अपना स्वयं का व्यवसाय खोलकर आत्मनिर्भर हो चुके है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ