DRMS NEWS

DRMS NEWS

जनप्रनिधियों एवं अधिकारियों ने दिया वर-वधुओं को आशीर्वाद

दान में दान, सबसे बड़ा कन्यादान, धार्मिक रीति-रिवाज के साथ 178 जोड़े बंधे परिणय  सूत्र में

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 4 मार्च 2024

DRMS NEWS शहडोल जनपद पंचायत जयसिंहनगर के चरभैया धाम में 4 मार्च 2024 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 178 जोडे़ धार्मिक रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। 

जनप्रनिधियों एवं अधिकारियों ने दिया वर-वधुओं को आशीर्वाद

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शामिल होकर वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना की तथा उन्हें आशीर्वाद दिया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 49 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया गया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ