नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु हरी झंडी दिखाकर किया गया रथ रवाना
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 5 मार्च 2024
DRMS NEWS शहडोल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय शहडोल व तहसील न्यायालयों ब्योहारी, बुढ़ार एवं जयसिंहनगर में 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार - प्रसार हेतु नगर पालिका परिषद शहडोल के समन्वय से अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों के निराकरण हेतु स्थानीय जनमानस में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री महेन्द्र कुमार जैन द्वारा जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस प्रचार वाहन द्वारा शहडोल शहर के विभिन्न ग्रामों, वार्डो, गलियों में जाकर नेशनल लोक अदालत की जानकारी एवं उससे होने वाले लाभों के बारे में माईक एनांउसमेंट एवं पम्पलेट्स वितरण आदि करके बताया जायेगा।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री बी.एल. प्रजापति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल की सचिव जिला न्यायाधीश श्रीमती निशा विश्वकर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री संदीप कुमार सोनी, जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ श्री कुंज बिहारी द्विवेदी, पैरालीगल वॉलेंटियर रामशिरोमणि पाण्डेय एवं जिला न्यायालय जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ