जिला के समस्त थाना एवं चौकी में गुंडा, निगरानी बदमाशों का आकास्मिक विशेष जांच अभियान चलाया
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 5 मार्च 2024
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिलान्तर्गत समस्ति क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले गुंडा, निगरानी बदमाश तथा विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि) में संलिप्त आरोपियों की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
समस्त थाना चौकी क्षेत्र के लगभग 108 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों के साथ-साथ संपत्ति संबंधी अपराध में रिहा हुए व्यक्तियो को तलब किया गया। थाना प्रभारियो द्वारा कानून के दायरे में रहकर सुख-शांति से जीवन यापन करने तथा किसी प्रकार के कोई अवैध गतिविधियों में शामिल नही होने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समझाइश दी गयी।
थाना/चौकी क्षेत्र में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाश, पिछले 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से जांच की गयी तथा कुछ व्यक्तियों को थाने बुला कर जांच की गयी।
इसमें उनके वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी। गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी।
अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुज़र जांच की जा रही है। कई तो अब अपराधिक जगत को छोड़ कामकाज में लग गए हैं, जिसमें कोई गाड़ी चला रहा है कोई सब्जी बेच रहा है कोई मजदूरी कर रहा है उन लोग अपराधिक जीवन को छोड़कर सामाजिक जीवन जी रहे हैं। पुलिस के द्वारा सभी को मूल धारा में जुड़े रहने के लिए समझाइश दी गयी।
कोतवाली थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 22, सोहागपुर थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 5, गोहपारू थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या. 10, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 12, ब्यौहारी थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 5 , देवलोंद थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 8, बुढ़ार थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 9 , अमलाई थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 1, धनपुरी थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 3, पपौंध थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 3, सीधी थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 6, खैरहा थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 11, जैतपुर थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 6, सिंहपुर थाना क्षेत्र में जांच किए गए गुंडा/बदमाशों की संख्या 7 हैं। इस प्रकार 14 थानों में 108 गुंडा/बदमाशों की संख्या दर्ज है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
पुलिस ने की जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि करकटी में कुछ व्यक्ति तास के पत्तों से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर खेल रहे हैं।
सूचना पर धनपुरी पुलिस द्वारा दबिश देकर प्रथम फड़ से जुआड़िओं आरोपी मो. सहीद वगैरह के संयुक्त कब्जे से तास के 52 पत्ते एवं 3,600 रूपये जब्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरहा के नेतृत्व में उ.नि. नागेन्द्र प्रताप सिंह एवं स.उ.नि. मृगेन्द्र सिंह कि सराहनीय भूमिका रही।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत दिनांक 05.03.24 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जैतपुर तिराहा एवं स्थानीय बुढ़ार में रेड कर आरोपी 1)- राजु पटेल पिता श्यामलाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी खैरहा 2)-महेन्द्र केवट पिता कल्लु केवट उम्र 51 वर्ष निवासी बुढ़ार सट्टा पर्ची के माध्यम से लोगों को पैसे की हार जीत के दाव लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा जैतपुर तिराहा एवं बुढ़ार में बताए गए स्थान में दबिश देकर आरोपी कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन एवं नगदी 370रुपये एवं 240 रुपये जब्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में स.उ.नि हरी किशोर एवं स.उ.नि गिरीश शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
पुलिस ने की आबकारी एक्ट के तहत 06 कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा शहडोल जिले में शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए है। जिसके पालन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर थाना अमलाई में 6 लीटर कच्ची महुआ शराब, थाना जैतपुर 2 स्थानों से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, थाना धनपुरी 6 लीटर कच्ची महुआ शराब, थाना बुढ़ार में 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, थाना जयसिंहनगर 5 लीटर कच्ची महुआ शराब इस प्रकार 06 स्थानों पर से 36 लीटर शराब जप्ती की गई।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
पुलिस ने 211 चालानों में 85,900 रूपये समंस शुल्क वसूले
DRMS NEWS शहडोल। जिला शहडोल पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 211 चालानों में 85, 900 रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है।
पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाईपूर्वक निर्देशित किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ