माता-पिता से साथ छूट जाने से रास्ता भटकी 08 वर्षीय बालिका
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 5 मार्च 2024
DRMS NEWS सागर। थाना नरयावली के अंतर्गत मुड़िया कलराई गाँव मे एक 08 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को शाम 07 बजे सूचना मिलने पर तत्काल सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण मे लिया। बालिका से जानकारी लेने पर उसने गाँव का नाम समोस बताया बालिका माता-पिता के साथ आई हुई थी जो साथ छूट जाने से रास्ता भटक गयी। डायल-112/100 स्टाफ ने बालिका को एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर समोस गाँव पहुँचे, जहाँ बालिका के परिजन मिले जिन्हे पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
देर रात दिव्यांग युवक एवं दो बच्चों को अपने गाँव मिर्जापुर जाने के लिए नहीं मिला साधन, डायल-112/100 सेवा से मांगी सहायता
DRMS NEWS विदिशा। थाना सिविल लाईन के अंतर्गत दुर्गा नगर चौराहे से युवक एवं दो बच्चों को अपने घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 02:28 बजे सूचना मिलने पर विदिशा जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।
डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक सुनील गंधर्व एवं पायलट पंकज वर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक दिव्यांग युवक एवं दो बच्चों को अपने गाँव मिर्जापुर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था, डायल-112/100 सेवा द्वारा दिव्यांग युवक एवं बच्चों को एफ़ आर वी वाहन से उनके गाँव पहुँचाया। दिव्यांग युवक द्वारा डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
नेपानगर बस स्टैंड पर बैठी महिला को घर पहुँचने का कोई साधन नहीं मिलने पर, डायल-112/100 सेवा किया मदद
DRMS NEWS बुरहानपुर। थाना नेपानगर के अंतर्गत बस स्टैंड से एक महिला को अपने घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 11:03 बजे सूचना प्राप्ति पर तत्काल बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक जितेंद्र दागोड़े एवं पायलट कैलाश कुमार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि रात्रि में बस स्टैंड पर बैठी महिला को अपने घर जाने के जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था । महिला ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद माँगी थी । डायल-112/100 स्टाफ द्वारा महिला को एफ़ आर वी वाहन से उनके गाँव असीरगढ़ पहुँचाया गया । महिला द्वारा डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
कुसमानिया गांव में दो मोटर साईकिल आपस मे टकराई 02 घायल
DRMS NEWS देवास। थाना कन्नौद के अंतर्गत कुसमानिया गाँव में दो मोटर साईकिल आपस में टकरा गयी है दो व्यक्ति घायल हो गये है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से दो व्यक्ति घायल हो गये थे । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल कन्नौद पहुँचाया गया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है ,अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
बोरदी गाँव के पास सड़क दुर्घटना में दंपति एवं बच्चे घायल
DRMS NEWS सीहोर। थाना इछावर के अंतर्गत बोरदी गाँव के पास एक एक्सिडेंट हो गया है जिसमे दंपति एवं बच्चे घायल हो गए है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ सैनिक दिलीप सिंह पायलेट नरेंद्र सोलंकी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से दंपति एवं बच्चे घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल इछावर पहुँचाया गया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ