निर्वाचन कार्य में लाफरवाही पर आकाश कुमार पाण्डेय उपयंत्री बाणसागर को कमिश्नर बीएस जामोद ने किया निलंबित
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह ब्रजधर समाचार 8962637936
ब्रजधर समाचार शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर आकाश कुमार पाण्डेय, उपयंत्री, बाणसागर जिला शहडोल को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम- 1966 के नियम 9(1) (क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में श्री पाण्डेय का मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन संभाग क्र. 02 शहडोल नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
जारी आदेश में कहा गया है कि आकाश कुमार पाण्डेय, उपयंत्री बाणसागर जिला शहडोल (म.प्र.) बिना किसी पूर्व सूचना के चेकपोस्ट से नदारद थे, जबकि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जिले की सीमाओं पर अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी चेकपोस्ट पर आवश्यक रूप से लगाई गई है।
इस प्रकार श्री पाण्डेय द्वारा बिना किसी सूचना के चेक पोस्ट से अनुपस्थित रहना निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उनकी घोर लापरवाही एवं उदासीनता को परिलक्षित करता है। श्री पाण्डेय का उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 के विपरीत होने से दण्डनीय है।
आयुक्त शहडोल संभाग, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने शासकीय हाई स्कूल कठार स्थित मतदान केंद्र का किया औचक निरीक्षण
शहडोल 30 मार्च 2024- आयुक्त शहडोल संभाग बी एस जामोद ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान हेतु शासकीय हाई स्कूल कठार में बनाये गए मतदान केंद्र क्रमांक 142 का औचक निरीक्षण किया। मतदान केंद्र में दर्ज मतदाताओं कि संख्या 711 है, जिसमे 351 महिला एवं 360 पुरुष मतदाता शामिल है।
बीएलओ लल्लू राम पटेल ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन में 86 प्रतिशत मतदान हुआ था। आयुक्त शहडोल संभाग ने बी एल ओ निर्देश दिए कि वे सघन स्वीप गतिविधिया संचालित करें। घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें।
जो मतदाता किन्ही कारणो से गांव से बाहर है उनसे 19 अप्रैल को मतदान करने के लिए आग्रह करें तथा शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराये।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, एस.डी.एम. मानपुर कमलेश नीरज, तहसीलदार के.डी. पनिका, शाला के शिक्षक उपस्थित रहे।
मतदान का प्रतिशत बढ़ाने तथा शाला में शत प्रतिशत छात्रों कि उपस्थिति दर्ज कराने के दिये निर्देश
आयुक्त ने शाला में संचालित कक्षा 1 से 5 तक कि कक्षाओ का निरीक्षण किया एवं उपस्थित छात्र छात्राओं से किताब पढ़ाकर देखी । कक्षा 2 की छात्रा नम्रता ने प्रश्नों का सही जवाब दिया। विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक 55 विद्यार्थी दर्ज है जिसमे 7 विद्यार्थी उपस्थित थे।
विद्यार्थियों की अनुपस्थिति पर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा उनकी उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश के निर्माता है। विद्यार्थियों की गुणवत्ता युक्त शिक्षा उनके देख रेख तथा व्यक्तितत्व विकास के लिए जवाबदार है। भविष्य में इस तरह कि गलती की पुनरावृत्ति नही होने की चेतावनी दी।
आयुक्त ने किचन शेड का निरीक्षण किया । एम डी एम में मीनू के अनुसार चावल, दाल एवं पत्ता गोभी की सब्जी का वितरण होना पाया गया। रसोईयो द्वारा बताया गया कि अक्टूबर माह से मानदेय नही मिला है आयुक्त ने कलेक्टर उमरिया को मानदेय भुगतान कराने के निर्देश दिये।
खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्यवाही
शहडोल 30 मार्च 2024- कमिश्नर एवं कलेक्टर जिला शहडोल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरूध्द की गई कार्यवाही।
जिले के विभिन्न क्षेत्रो में अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, अवैध भंडारण कर्ताओं के विरूध्द खनिज अमले द्वारा कार्यवाही कर कलेक्टर के समक्ष खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज प्रस्तुत करने पर अवैध उत्खनन परिवहन, अवैध भंडारण, कर्ताओं के विरूद्ध अर्थदंड अधिरोपित कर राशि जमा कराये जाने हेतु कलेक्टर द्वारा 15 दिवस का समय देकर सूचना पत्र जारी किया गया है।
लोगों के विरूद्ध प्रकरण इस प्रकार है, जिनमें वाहन क्रमांक वाहन मालिक वाहन चालक अवैध उत्खननकर्ता भंडारणकर्ता खनिज का नाम प्रस्तावित अधिरोपित अर्थदंड राशि मेसर्स रिलायंस इण्डस्ट्रीज लिमिटेड (सीबीएम प्रोजेक्ट) नि.ग्राम लालपुर तहसील सोहागपुर जिला-शहडोल, म.प्र. अवैध भंडारण कराने वाला, मेसर्स एसोसिएटेड बिल्डर्स प्रो. अविनाश अग्रवाल नि. कोतमा, अनूपपुर जिला- अनूपपुर, म.प्र. (अवैध भंडारण करने वाला) पत्थर 7,59,000/- मेसर्स रिलायंस इण्डस्ट्रीज लिमिटेड (सीबीएम प्रोजेक्ट) नि.ग्राम लालपुर तहसील सोहागपुर जिला-शहडोल, म.प्र. (अवैध भंडारण कराने वाला) मेसर्स एसोसिएटेड बिल्डर्स प्रो. अविनाश अग्रवाल नि. कोतमा, अनूपपुर जिला- अनूपपुर, म.प्र. (अवैध भंडारण करने वाला मुरूम 41,85,000/-मेसर्स शांति कन्स्ट्रक्शन प्रो. प्रमोद मिश्रा नि. रीवा जिला रीवा, म.प्र. (अवैध उत्खनन/ परिवहन कराने वाले) मुरूम 5,10,000/- चन्द्र प्रकाश राव पिता राम निहोर राव नि. ग्राम महुआ टोला तहसील जयसिंहनगर ,जिला- शहडोल, म.प्र. (अवैध उत्खनन कराने वाले) पत्थर 901000/-MP19AB7314 नंद कुमार उर्फ नवीन पाण्डेय पिता सच्चिदानंद पाण्डेय नि. ग्राम मऊ थाना ब्यौहारी जिला-शहडोल, म.प्र. (वाहन मालिक) रेत 31,625/- राशि जमा नहीं करने पर अर्थदंड की राशि दुगुनी होगी।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“ ब्रजधर समाचार ” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
0 टिप्पणियाँ