DRMS NEWS

DRMS NEWS

गोहपारू में सामूहिक विवाह का किया गया आयोजन

जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लेकर 112 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत गोहपारू में आज आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 112 जोड़ों ने पवित्र वेद मंत्रों के साथ फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लेकर दांपत्य जीवन में बंधे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वर-वधु को उनके नए दांपत्य जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिए।  

गोहपारू में सामूहिक विवाह का किया गया आयोजन

आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग निरंतर मेहनत करते हैं फिर भी बेटे-बेटियों के विवाह करने में असमर्थ होते हैं। 

उनके लिए यह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हमारे गरीब एवं पिछड़े समाज के वर-वधू पवित्र बंधन में बंथ कर अपने जीवन को आगे बढ़ा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी  योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि यह देश मेरा परिवार है और मैं इस परिवार का मुखिया हूं। उन्होंने कहा कि सरकार इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर निरंतर कार्य कर रही है।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वर-वधू को दिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद

सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी ने वर- वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सब अपने दांपत्य जीवन में सदैव खुशी रहे एवं पारिवारिक जीवन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए हमें समाज को शिक्षित करना अत्यंत जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि हमारे जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज है, जिससे हमारे जिले के छात्र-छात्राएं अध्ययन कर अपने जीवन को संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार एवं समाज के हर एक बच्चे को शिक्षा दिलाना अपना पहला कर्तव्य मानना चाहिए। 

इससे समाज दुगुनी रफ्तार से आगे बढ़ सकेगा। आयोजित सामूहिक विवाह में वर वधु के एक जोड़े को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 49 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया गया।

आयोजित सामूहिक विवाह में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिंह, जनपद उपाध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू वेदमणी मिश्रा, समाज सेवी कमलेश तिवारी, मंगलेश्वर सिंह, दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त जनपद सदस्य, सरपंच, वर-वधु के अभिभावक गण, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

ई-टेंडर के माध्यम से मदिरा दुकानों के निष्पादन हेतु तिथियां निर्धारित 

DRMS NEWS शहडोल जिला आबकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में संचालित 29 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का वर्ष 2024-25 की अवधि 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए 09 समूहों में से 07 समूहों का नवीनीकरण लाटरी के माध्यम से निष्पादन होने के फलस्वरूप शेष बची 02 समूहो बुढ़ार एवं जयसिंहनगर अर्थात 08 मदिरा दुकानों का ई-टेण्डर के प्रथम चरण में दिनांक 04 मार्च  एवं द्वितीय चरण 11 मार्च 2024 को कोई आफर प्राप्त न होने से निर्धारित आरिक्षित मूल्य पर, गठित जिला समिति के सदस्यों द्वारा 15 मार्च 2024 को दोपहर 2ः30 बजे से कलेक्टर कार्यालय शहडोल में की जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार निष्पादन हेतु टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड करने एवं ई-टेण्डर आफर सबमिट करने की तिथि 12 मार्च से 15 मार्च 2024 रखी गई है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

ए.बी. गुप्ता ने परीक्षा केन्द्र शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल आज राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 के लिए नियुक्त ए.बी. गुप्ता ने परीक्षा केन्द्र शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया। 

श्री गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक परीक्षार्थियों को प्रवेश के दौरान स्कीनिंग की जाये, पर्यवेक्षक ने परीक्षा केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये की परीक्षा केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये, जिससे परीक्षार्थियों को कोई असुविधा उत्पन्न न हो।  

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा -2023 के अंतर्गत विषय सामान्य अध्ययन-1 की परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आहुत की गई है जिसमें 101 परीक्षार्थीयोंमें से 89 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ