DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रधानमंत्री ने लांच किया लखपति दीदी इनिशिएटिव कार्यक्रम

स्व सहायता समूह से जुड़कर बहनों ने किया है उत्कृष्ट कार्य - प्रधानमंत्री

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल केंद्र की सरकार ने महिलाओं से जुड़े विषयों को सदैव प्राथमिकता में रखा है, चाहे वह उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा व स्वच्छता से जुड़ा मुद्दा हो या उनके आर्थिक स्वावलंबन का या महिलाओं के श्रम सरलीकरण का महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिये सरकार सदैव कृत संकल्पित रही है। 

प्रधानमंत्री ने लांच किया लखपति दीदी इनिशिएटिव कार्यक्रम

उक्ताशय के उद्गगार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों की बहनों को लखपति दीदी इनिशिएटिव कार्यक्रम के लॉन्चिंग के अवसर पर संवाद करते हुये व्यक्त किये। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्व सहायता समूह की 03 करोड़ दीदियों को लखपति बनाये जाने का संकल्प लिया है ,जिसके तहत आज देश भर में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया।

जिला स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार एवं एनआईसी कक्ष में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, आजीविका मिशन के विष्णूकांत विश्वकर्मा तथा स्व सहायता समूह की दीदियों ने भी देखा और सुना। इस अवसर स्व सहायता समूह की दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मान पत्र भी प्रदान किये गये।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने विधायक ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से कु. रूबी गुप्ता निवासी 615 वार्ड नं. 07 ब्यौहारी निवासी को उपचार हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये एवं श्री लवकुश सिंह ग्राम सथिनी पोस्ट जनकपुर ब्यौहारी को उपचार हेतु 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

अनुवीक्षण कक्ष, काल सेंटर, एवं सी-विजिल पोर्टल हेतु कर्मचारियों की लगाई गई ड्यिूटी

DRMS NEWS शहडोल अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के मददेनजर जिले की तीनों विधानसभा में सहायक रिटर्निग आफीसर कार्यालय में शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और काल सेंटर एवं (एन.जी.एस.पोर्टल,सी-विजिल पोर्टल) में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

सहायक रिटर्निग आफिसर कार्यालय ब्यौहारी हेतु सौरभ सेन सहायक ग्रेड-3 कार्यालय तहसीलदार ब्यौहारी, सहायक रिटर्निग आफिसर कार्यालय जयसिंहनगर हेतु शिरीष पाण्डेय प्राथमिक शिक्षक बोड़री, सहायक रिटर्निग आफिसर कार्यालय जैतपुर हेतु श्री अजय श्रीवास्तव प्राथमिक शिक्षक हाई स्कूल सेमरा की डियूटी लगाई गई है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

निर्वाचन संबंधी अनुज्ञप्ति एवं अनुमति के कार्य हेतु कर्मचारियों की लगाई गई ड्यिूटी

DRMS NEWS शहडोल अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के मददेनजर विधानसभा क्षेत्र 83-ब्यौहारी (11-सीधी) 84-जयसिंहनगर एवं 85-जैतपुर (12-शहडोल) में सहायक रिटर्निग आफीसर द्वारा निर्वाचन के दौरान विभिन्न प्रकार की निर्वाचन संबंधी अनुज्ञप्ति एवं अनुमति सुविधा पोर्टल के माध्यम से आनलाइन जारी की जायेगी। 

पोर्टल में कार्य करने हेतु विनय चतुर्वेदी कम्प्यूटर ऑपरेटर तहसील कार्यालय ब्यौहारी को सहायक रिटर्निग आफिसर कार्यालय ब्यौहारी, रीडर एसडीएम सोहागपुर सूर्यदीन पटेल सहायक रिटर्निग आफिसर कार्यालय जयसिंहनगर, अनीश पंचौरे सहायक वर्ग-3 तहसील बुढार को सहायक रिटर्निग आफिसर कार्यालय जैतपुर में ड्यिूटी लगाई गई है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

लोकसभा निर्वाचन के मददेनजर स्टैंडिग कमेटी गठित

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मददेनजर जिला स्तरीय स्टैंडिग कमेटी का गठन किया  है। 

जिला स्तरीय स्टैंडिग कमेटी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सचिव, पुलिस अधीक्षक, सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं अध्यक्ष, सचिव भारतीय जनता पार्टी, भारतीय  राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, पीपुल्स पार्टी,  भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी आफ इंडिया, बहुजन समाज पार्टी सदस्य होंगे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ