विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन की उपस्थिति में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमिपूजन वाले कार्याें हेतु भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य कराए जाएं।
उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी को निर्देश दिए कि बुड़वा में शॉपिंग काम्पलेक्स हेतु भूमि चिन्हित करें। सीईओ जिला पंचायत ने ई-केवाईसी, जाति प्रमाण पत्र के कार्याें में गति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने समयावधि पत्रों की समीक्षा करते हुए बैगा अनुदान के संबंध में जानकारी ली तथा स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पीएचई, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों की समीक्षा भी की।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनियों एक्का, सुश्री अर्चना मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
नवनियुक्त अधिकारी व कर्मचारी प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करें- विधायक
DRMS NEWS शहडोल। नवनियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि नवनियुक्त अधिकारी व कर्मचारी प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे और विकास को नई गति प्रदान करेंगें।
वितरित किया गया अधिकारी व कर्मचारी को नियुक्त पत्र
उन्होंने नवनियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक ने पटवारी, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य में नवनियुक्त अधिकारी व कर्मचारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचातय श्री राजेश जैन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनियों एक्का, श्रीमती प्रगति वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
लोकसभा निर्वाचन के मददेनजर लेखा टीम गठित
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के मददेनजर विधानसभा क्षेत्र 83-ब्यौहारी (11-सीधी) 84-जयसिंहनगर एवं 85-जैतपुर (12-शहडोल) के लिए लेखा टीम गठित की गई है।
लेखा टीम में ब्यौहारी विधानसभा हेतु श्री राजेश कुमार प्रजापति लेखापाल, सिविल अस्पताल ब्यौहारी, विपिन उपाध्याय ईई बाणसागर, जयसिंहनगर विधानसभा हेतु रविंद्र कुमार मिश्रा सहायक लेखाधिकारी जिला विपणन कार्यालय, पुष्पेंद्र द्विवेदी सहायक ग्रेड3 कमर्शियल टैक्स कार्यालय, त्रिवेणी सिंह लेखापाल सहायक आयुक्त कार्यालय एवं जैतपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु रामजस पटेल जनपद पंचायत बुढार, देवेंद्र कुूमार गौतम जनपद पंचायत बुढ़ार, विपिन सिंह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बुढार को शामिल किया गया है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
लोकसभा निर्वाचन के मददेनजर स्क्रीनिंग कमेटी गठित
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मददेनजर जिला शहडोल अंतर्गत लायसेंसी आर्म्स को संबंधित पुलिस थाने में जमा करने तथा निजी, शासकीय प्रयोजन के कारण लायसेंसी आर्म्स को पुलिस थाने में जमा करने से छूट प्रदाय किये जाने हेतु स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया। स्क्रीनिंग कमेटी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक सदस्य होंगे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
लोकसभा निर्वाचन के मददेनजर डीजीसी का किया गया गठन
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान पुलिस, उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल द्वारा की गई जप्तियों को रिलीज करने संबंधी प्रकरण के निवारण किये जाने हेतु डीजीसी का गठन किया हैं। डीजीसी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला कोषालय अधिकारी, जिला पेंशन अधिकारी शहडोल सदस्य होंगे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ