DRMS NEWS

DRMS NEWS

राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112/100 भोपाल

घर की राह भटके दो बच्चों को डायल -112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS गुना। थाना म्याना के अंतर्गत दो बच्चे अकेले घूमते हुए मिले जो अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे थे। एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक लाला राम प्रजापति एवं पायलेट राजेश राजपूत ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर आसपास के क्षेत्र में बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जानकारी मिलने पर सत्यापन उपरांत बच्चों को परिजन के सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे घर से निकल कर रास्ता भटक गये थे ।

दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास फाँसी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास कर रही महिला को परिजनों ने बचाया 

DRMS NEWS सागर। थाना खुरई के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एक महिला फाँसी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास कर रही थी । पुलिस सहायता के लिए उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि में सूचना मिलने पर तत्काल सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक प्रभु दयाल एवं पायलट ललित लिटोरिया ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि आत्महत्या के उद्देश्य से फाँसी का फंदा लगा रही, महिला को परिजन ने बचा लिया था। डायल-112/100 स्टाफ ने महिला को एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर खुरई अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ महिला का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

बालाघाट के लालबर्रा क्षेत्र में महिला ने किसी कारणवस जहरीले पदार्थ का किया सेवन 

DRMS NEWS बालाघाट।  थाना लालबर्रा के अंतर्गत एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, महिला को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 08 बजे सूचना मिलने पर तत्काल बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली महिला को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर लालबर्रा अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ महिला का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

कोटपिपल्या गाँव में अज्ञात कारणों से 30 वर्षीय व्यक्ति ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास 

DRMS NEWS मंदसौर। थाना नाहरगढ़ के अंतर्गत कोटपिपल्या गाँव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था । व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल मंदसौर जिले के थाना नाहरगढ़ क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक लाखन सिंह एवं पायलेट रविराज ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि आत्महत्या के उद्देश्य से 30 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाने का प्रयास किया था, जिसे परिजन ने नीचे उतार लिया था। व्यक्ति की पत्नी ने डायल 100 को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 सेवा द्वारा व्यक्ति को परिजन के साथ शासकीय अस्पताल नाहरगढ़ पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

 अवंतिका कालोनी में मिले दिब्यांग बालक को, डायल-112/ 100 सेवा ने परिजन से मिलाया 

DRMS NEWS रायसेन। थाना कोतवाली के अंतर्गत अवंतिका कॉलोनी में एक 12 वर्षीय बालक मिला था जो घर का रास्ता भटक गया था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रायसेन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक अरविंद रावत एवं पायलट संजय सक्सेना ने घटना स्थल पर पहुँचकर बालक को संरक्षण मे लिया। दिब्यांग बालक कोई जानकारी नहीं दे रहा था, डायल-112/100 स्टाफ ने बालक को साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक के गाँव की जानकारी टपरा पठारी में मिली। बालक को एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर उसके घर पहुँचे। जहाँ बालक के परिजन मिले जिन्हे बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

फुलवारी बस स्टैंड के पास घर का रास्ता भटकी बालिका को डायल-112/100 सेवा ने नानी से मिलाया

DRMS NEWS सीधी।  थाना बहरी के अंतर्गत फुलवारी बस स्टैंड के पास एक बालिका मिली ,जो घर का रास्ता भटक गई थी । पुलिस सहायता के लिए इसकी  सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 11:30 बजे सूचना मिलने पर तत्काल सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ सउनि राजू प्रजापति एवं पायलट मनोज सोनी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण मे लिया। बालिका से जानकारी लेने पर बालिका ने नानी का घर सीधी मे बताया। डायल-112/100 स्टाफ ने बालिका को एफ़.आर. व्ही. वाहन से 32 किलोमीटर दूर सीधी बालिका की नानी के घर पहुँचे, जहाँ बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालिका को नानी के सुपुर्द किया।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ