DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस ने किया अवैध नशीली दवाओं पर बड़ी कार्यवाही

पुलिस ने पकड़ी 946 नग अवैध नशीले इंजेक्शन, एन.डी.पी. एस. एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नगर के नया बस स्टैंड स्थित सरकार पैट्रोल पंप के पीछे मैदान (घी बाड़ा) में दो व्यक्ति अवैध नशीले इंजेक्शन/दवा लेकर बेचने की फिराक में है, 27 मार्च 2024 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई ।

पुलिस के अनुसार सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में सउनि. राजेन्द्र तिवारी, राकेश बागरी, रजनीश तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, प्र.आर. मायाराम अहिरवार, प्र.आर. सत्य नारायण पाण्डेय, आर. अभिमन्यू वर्मा एवं आर. सौरभ मिश्रा कोतवाली पुलिस  टीम द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए वरिष्ट प्रभारी अधि0 को सूचना देकर पुलिस बल रवाना होकर सरकार पैट्रोल पम्प के पीछे महुआ पेड़ के पास घीबाड़ा पहुंचा, जहां दो व्यक्ति खड़े दिखे, जिसमे थैला लिये व्यक्ति द्वारा पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा, जिन्हें घेराबन्दी कर पकड़ कर नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 01. अमन गुप्ता उर्फ नितीश पिता सुनिल गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड 24 खेरमाई मंदिर के पास, एवं 02. मनजीत सिंह सन्धू पिता गुरुवचन सिंह सन्धू निवासी बीएसएनएल आफिस, सौखी मोहल्ला का होना बताया जिनके बैग की तलाशी लेने पर बैग में काले रंग के प्लास्टिक पन्नी में जप्ती -BUPRENORPHINE, IUPRINE INJECTION 342 नग, PHENIRAMINE MALEOTE INJECTION 362 नग, PHENERGAN INJECTION  242 नग कुल 1.892 कि.ग्रा. कीमती 94,600 रूपये होना पायी गई। उक्त नशीली दवाओं के बारे में दस्तावेज मांगने पर आरोपियों द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज न होना बताया गया, जिससे उक्त नशीली इंजेक्शन/दवाओं को जप्त कर आरोपियों के विरूद्व NDPS एवं ड्रग कन्ट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

शहडोल पुलिस ने की 08 स्थानों पर 66 लीटर अवैध शराब जप्त

DRMS NEWS शहडोल जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 08 स्थानों पर दबिश देकर कुल 66 लीटर कच्ची शराब जप्ती की गई।

पुलिस के मुताबिक जैतपुर थाना क्षेत्र में 2 ठीहों से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब, सिंहपुर थाना क्षेत्र में 06 लीटर कच्ची महुआ शराब, धनपुरी थाना क्षेत्र में 03 ठीहों से 24 लीटर कच्ची महुआ शराब, अमलाई थाना क्षेत्र में 02 ठीहों से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया इस प्रकार 4 थाना अंतर्गत 8 स्थानों से 66 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।


कोतवाली पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

DRMS NEWS शहडोल थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि स्वयंवर मैरिज गार्डन अंडर ब्रिज के पास एक व्यक्ति एक अदद तेज धारदार सफेद रंग का स्टील लोहे का खंजर नूमा बका तथा भूपेन्द्र प्रजापति के पास उसके फुल पेन्ट के नीचे दाहिने तरफ खोस कर रखा एक लोहे का देशी निर्मित कट्टा दिखाकर आमजन को डरा धमका रहे है। 

रावेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में सउनि. कामता पयासी कोतवाली पुलिस ने सूचना पर आरोपी 1- भूपेन्द्र प्रजापति पिता सुदामा प्रसाद प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुर्रा थाना बुढ़ार हाल-हरदी थाना सोहागपुर तथा 2- मोहम्मद इरफान पिता मंजूर खान उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम तितरा थाना जैतपुर शहडोल को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद तेज धारदार स्टील लोहे का खंजर नूमा बका तथा भूपेन्द्र प्रजापति के पास उसके फुल पेन्ट के नीचे दाहिने तरफ खोस कर रखा एक लोहे का देशी निर्मित कट्टा बरामद हुआ। जिसे जब्त कर  आरोपीयों के विरूद्ध 25, 25 (1-B) (a), 25 (1-B) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

यातायात पुलिस ने 191 चालानों में 73,900/- रूपये समंस शुल्क वसूले

DRMS NEWS शहडोल यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले एवं बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 191 चालानों में 73,900 रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाईपूर्वक निर्देशित किया गया।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ