DRMS NEWS

DRMS NEWS

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी. सागर के द्वारा 30 हजार रूपये ईनाम की उद्घोषणा

 ग्राम डोंगरी टोला में खेत हुई रामपाल सिंह की अंधी हत्या का हुआ खुलासा, 03 आरोपी 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल थाना जैतपुर अंतर्गत ग्राम डोंगरी टोला में खेत में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मृतक रामपाल सिंह को गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई है यह सूचना 28 मार्च 2024 को प्राप्त हुई। 

सूचना पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध तत्काल धारा 302 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक शहडोल ने विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जैतपुर को निर्देशित किया। 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी. सागर के द्वारा 30 हजार रूपये ईनाम की उद्घोषणा

साथ ही प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी. सागर के द्वारा 30 हजार रूपए के ईनाम की उद्घोषणा की गई।  पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। 

प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या 

प्रारंभिक विवेचना के दौरान कथनों एवं प्रथमतः प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था, जिसके बाद पूछताछ आदि के आधार पर 03 संदेहियों क्रमशः मनोज सिंह गोंड़ उम्र 25 साल, राजेश सिंह गोंड उम्र 24 साल एवं लतीफ खान उम्र 27 साल तीनों निवासी मैरटोला जैती थाना जनकपुर जिला एमसीबी छ.ग. को जैतपुर पुलिस ने दस्तयाब किया। 

संदेहियों से मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध कारित करना स्वीकार करते हुए मृतक को फोन करके बुलाना एवं राॅड व कैंची से मारकर हत्या करना बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों हेतु ली गई समीक्षा बैठक

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में 28 मार्च 2024 को बैठक आयोजित की गयी। 

मीटिंग में जिलांतर्गत निर्वाचन के दृष्टिकोण से की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में निर्देशित किया गया एवं पूर्व बैठक में दिये गए निर्देशों की तामीली की समीक्षा की गई। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही बढ़ाने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 

थाना प्रभारियों को गैर जमानतीय वारंटों की तामीली बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक प्रयास करने एवं शातिर व आदतन अपराधियों पर सतत निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया। 

अंतर्जिला एवं अंतर्राज्यीय नाकों पर सतत रूप से वाहनों की चेकिंग करने एवं नगदी, शराब, शस्त्र, मादक पदार्थों के प्रवाह को रोकने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी थाना चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं चुनाव सेल के पुलिस अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ