DRMS NEWS

DRMS NEWS

कच्ची महुआ शराब कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही

  पुलिस ने की जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में  अलग-अलग स्थानों पर से 150 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही में 150 लीटर कच्ची महुआ शराब पुलिस में जप्त की है।

थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग स्थानों में अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना प्राप्त हुईए सूचना पर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मुकेश जायसवाल, नारेन्द्र सिंह, आरक्षक गणेश प्रसाद पाण्डेय पुलिस टीम द्वारा रेड कर 04 प्रकरणों में 120 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब होना पाया गया जिसे जब्त कर आरोपीयों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

30 लीटर कच्ची महुआ शराब कृष्णा चौधरी पिता तीरथ चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी अहिरान मोहल्ला बुढ़ार, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब सचिन सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी पंचवटी मोहल्ला बुढ़ार, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब नीरज सोनी पिता दिनेश सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी पंचवटी मोहल्ला, बुढ़ार, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब अजय प्रजापति पिता बाबूलाल प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी पंचवटी मोहल्ला बुढ़ार से जप्त किया गया।

ग्राम बेल टिकुरी में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त 

इसी तरह थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर उनि0 आर0के0 सिंह ठाकुर पुलिस ने ग्राम बेल टिकुरी में आरोपिया राम फरीद चौधरी की पत्नी निवासी बेलटिकुरी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 800 रूपये की मौके पर जप्त की गई। 

ग्राम बेम्हौरी में सुनील जयसवाल के पास से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब

इसी प्रकार थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र0आर0 गजेन्द्र सिंह ने ग्राम बेम्हौरी में आरोपी सुनील जयसवाल पिता रामचरण जयसवाल निवासी उम्र 32 वर्ष निवासी बेम्हौरी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 800 रूपये की मौके पर जप्त की गई। 

ग्राम मोहतरा में लाला सिंह के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद 

एक और घटना में थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर प्र0आर0 शैलेन्द्र कोल ने ग्राम मोहतरा में आरोपी लाला सिंह पिता भारत सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी मोहतरा के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 600 रूपये की मौके पर जप्त की गई। 

ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही में 173 चालानों में 70,900/- रूपये समंस शुल्क वसूले

शहडोल। पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 173 चालानों में 70,900/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कायर्वाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाई पूर्वक निर्देशित किया गया।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ