DRMS NEWS

DRMS NEWS

जिले के सभी थानों के अंतर्गत विशेष प्रयास करते हुए अधिकाधिक वारंटों की तामीली निरंतर जारी

जिले की पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में की गई 41  वारंटों की तामीली

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन में शहडोल पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत समंस वारंट की तामीली की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्‍य में जिले के सभी थानों के अंतर्गत विशेष प्रयास करते हुए अधिकाधिक वारंटों की तामीली की जा रही है।

पुलिस से मिली जिले में थानावार जानकारी के अनुसार 30 मार्च 2024 को विशेष अभियान के तहत लंबित 09 स्थायी वारंट एवं 32 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गए। 

पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही कर एक ट्रेक्टर मय रेत लोड को बनसुकली तिराहे पर पकड़ा 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत 30 मार्च 2024 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति रेत का अवैध उत्खन्न कर परिवहन कर रहे है। 

थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक बालकरण प्रजापति ने सूचना पर ब्यौहारी पुलिस द्वारा बनसुकली तिराहा पर पहुंचकर कुछ समय इंतजार करने के वाद एक ट्रेक्टर मय रेत लोड आते दिखा जो पुलिस को देखकर चालक ट्रेक्टर को छोड़कर भाग गया जिससे ब्यौहारी पुलिस द्वारा ट्रेक्टर को मय रेत लोड जप्त कर अज्ञात आरोपी चालक एवं वाहन मालिक के विरूद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 

शहडोल पुलिस ने की जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सोहागपुर में कुछ व्यक्ति तास के पत्तों से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहा है। मौके पर सोहागपुर पुलिस ने तास के 52 पत्ते एवं 2300 रूपये नगदी समेत 3 जुआंरिओं को पकड़ा और जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

पुलिस ने बताया कि सूचना पर थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में सउनि0 रामनारायण पाण्डेय, प्र0आर0 सुरेन्द्र पटेल, लक्ष्मीप्रसाद पटेल एवं राजवेन्द्र सिंह एवं आर0 कपिल अयाम, गजरूप सिंह सोहागपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर जुआडियान नं0 01. संतोष पिता बाबूराम तिवारी, 02. मुस्ताक अली पिता गुल्फाम अली उम्र 35 वर्ष एवं 03. अजय गिरी पिता स्व0 फूल गिरी उम्र 32 वर्ष सभी निवासी सोहागपुर के कब्जे से तास के 52 पत्ते एवं 2300 रूपये नगदी जब्त किया गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

पुलिस ने की आबकारी एक्ट के तहत 04 कार्यवाही में 31 लीटर कच्ची महुआ शराब किया बरामद 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत  31 मार्च 2024 को अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 अजय कुमार भारती ने कोलमी में आरोपिया मुन्ना विश्वकमार् की पत्नी निवासी कोलमी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है। 

थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत 31 मार्च 2024 को अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 गुलाम हुसैन ने धनगंवा में दबिश देकर आरोपी कोदूलाल केवट पिता लल्लू केवट निवासी धनगंवा के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 800 रूपये की मौके पर जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है। 

थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत दिनांक 31.03.2024 को अवैध शराब बिक्री करने कि मुखबिर सूचना पर सउनि0 अंजना अहिरवार एवं प्र0आर0 दिनेश केवट ने धनपुरी में आरोपी बब्लू कोल पिता विसराम कोल निवासी धनपुरी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 960 रूपये एवं अरोपिया रवि कोल की पत्नी निवासी धनपुरी के कब्ज से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 960 रूपये की मौके पर जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई है। 

99 चालानों में 39,800/- रूपये समंस शुल्क वसूले 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल पुलिस द्वारा 30 मार्च 2024 को बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 99 चालानों में 39,800/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कायर्वाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाई पूर्वक निर्देशित किया गया। 

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ