सबको साथ लेकर चलना सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर की पहचान- कलेक्टर तरूण भटनागर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर तरूण भटनागर ने कहा है कि सेवा निवृत्त हो रहे अपर कलेक्टर की पहचान रही है कि वे छोटे से छोटे अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने साथ लेकर चले है, साथ लेकर चलने से प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में आत्मविश्वास पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि समय के साथ अच्छे, सरल, कर्मठ अधिकारी की एक छवि बनती है। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्व हो रहे अपर कलेक्टर विधानसभा एवं अब तक कार्याें को बारीकियों के साथ किया।
सेवा निवृत्त पर अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो को दी गई भावभीनी विदाई
यह उद्गार कलेक्टर तरूण भटनागर ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित सेवा निवृत्व अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पों के विदाई समारोह में व्यक्त किये।
अपर कलेक्टर एक साधारण, सरल हृदय के व्यक्ति है, अच्छे व्यक्ति का कभी रिटायरमेंट नही होता हमेशा कार्य करते है
विदाई समारोह कोे सम्बोंधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने कहा कि अपर कलेक्टर एक साधारण, सरल हृदय के व्यक्ति है, अच्छे व्यक्ति का कभी रिटायरमेंट नही होता हमेशा कार्य करते है। उन्होंने कहा कि अपर कलेक्टर शहडोल जिले के अलावा कटनी, बुरहानपुर जैसे अन्य जिलों में भी अपनी सेवाएं प्रदान की है तथा अपने शासकीय कार्याें को विपरीत परिस्थितियों में भी गंभीरता के किया है।
सभी के सहयोग से परिवार की तरह हुआ महसूस- अपर कलेक्टर
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो ने कहा कि मै 2023 में शहडोल जिले के अपर कलेक्टर के पद पर आया, मुझे शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऐसा सहयोग मिला जैसे परिवार में मिलती है, मुझे यहां आकर परिवार की तरह महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग के अपने दायित्वों का सफल निर्वहन किया।
विदाई में समारोह के अवसर पर कलेक्टर तरूण भटनागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारीजिला पंचायत श्री राजेश जैन सहित अन्य अधिकारियों ने सेवा निवृत्त अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनिया एक्का, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, नरेंद्र सिंह धुर्वें, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने किया।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========



0 टिप्पणियाँ