बालाघाट लांझी के सवारी खुर्द गाँव में रात्रि में मोटर साइकिल पेड़ से टकरा जाने से 3 जख्मी
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS बालाघाट। थाना लांझी के अंतर्गत सवारी खुर्द गाँव में एक मोटर साइकिल का एक्सीडेंट होने से तीन व्यक्ति घायल हो गये थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 11 बजे सूचना मिली जिस पर तत्काल बालाघाट जिले के लांझी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक दिलीप यादव पायलेट बेनी राम ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से तीन व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल लांझी पहुँचाया गया।
सतना जसो के खजेह गाँव में दो मोटर साइकिल के आपस में टकरा जाने से चार घायल
DRMS NEWS सतना। थाना जसो के अंतर्गत खजेह गाँव में दो मोटर साइकिल आपस में टकराने से चार व्यक्ति घायल हो गये थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक पिंटू कुमार पायलेट विध्या भास्कर पांडे ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर हो जाने से चार व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112/ 100 सेवा द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल नागोद पहुँचाया गया।
डिण्डौरी बजाग क्षेत्र में रहता पकरी गाँव के पास मोटर साइकिल से गिरकर तीन घायल
DRMS NEWS डिण्डौरी। थाना बजाग के अंतर्गत रहता पकरी गाँव के पास एक मोटर साइकिल का एक्सीडेंट होने से तीन व्यक्ति घायल हो गये थे। चिकित्सा वाहन व्यस्त होने से घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल सूचना मिलने पर तत्काल डिण्डौरी जिले के बजाग थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक कपिल देव चौधरी पायलेट मधु कुमार धुर्वे ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से तीन व्यक्ति मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल बजाग पहुँचाया गया।
छतरपुर गढ़ी मल्हारा क्षेत्र में निवारी गाँव के पास मोटर साइकिल ई रिक्शा से टकरा जाने से एक व्यक्ति चोटिल
DRMS NEWS छतरपुर। थाना गढ़ी मल्हारा के अंतर्गत निवारी गाँव के पास एक मोटर साइकिल के एक्सीडेंट में एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल छतरपुर जिले के गढ़ी मल्हारा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक राम लाल पायलेट ग्यासी लाल ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित होकर ई रिक्शा से टकरा जाने से एक व्यक्ति मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गये थे । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया गया।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ