खैरहा पुलिस ने विकास जायवसवाल से देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद कर, 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। ग्राम लखवरिया में विकास जायवसवाल द्वारा कट्टे से हवाई फायर करने की सूचना वीडियो के माध्यम से मुखबिर से 28 मार्च 2024 को देर शाम मिली।
इस वीडियो में विकास जायसवाल के बगल में गोलू उर्फ दीपक यादव निवासी लखवरिया का खड़ा था तथा नवीन यादव निवासी लखवरिया के द्वारा हवाई फायर का विडियों बनाया गया है, जो वीडियो में कह रहा है कि ”विकाश चला दे“ और विकास जायसवाल के द्वारा नवीन के कहने पर कट्टा से एक राऊण्ड फायर किया गया।
उल्लेखनीय है कि विकास जायसवाल अक्सर अपने कमर में फंसकर देशी कट्टा रखा रहता है तथा उसी देशी कट्टा से नवीन यादव, गोलू उर्फ दीपक यादव, राजेश यादव तीनों एवं अजय जायसवाल निवासी सिरौंजा का फोटो खिंचवाये हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी भय का वातावरण है।
थाना प्रभारी खैरहा उप निरीक्षक दिलीप सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रामनाथ बांधव, नरेंद्र सिंह एवं आरक्षक अमरसाय, सतीश एवं संजय कुमार ने प्राप्त मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह थाना खैरहा का पुलिस स्टाफ ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की एवं संदेहियों को दस्तयाब किया गया।
संदेही विकास जायसवाल की तलाशी लेने पर बायें तरफ कमर में पैंट में खोंसा हुआ एक देशी कट्टा 315 बोर बिना कारतूस लोड तथा दाहिना तरफ पैट की जेब में एक पोको कंपनी की एन्ड्रायड मोबाईल एवं बायें तरफ की पैंट की जेब में एक 315 बोर की जिंदा कारतूस मिला।
संदेहियों के मोबाईल की जांच करने पर वीडियो में कट्टा से फायर कारतूस पाया गया। संदेही विकास जायसवाल से उसके पास उक्त कट्टा एवं कारतूस रखे होने के संबंध में वैध दस्तावेज चाहे गए जो कोई भी दस्तावेज होना नहीं बताया।
आरोपी विकास जायसवाल के द्वारा अवैध रूप से एक अदद देशी कट्टा 315 बोर, एक अदद 315 बोर का जिन्दा कारतूस रखना एवं उसी देशी कट्टा से आरोपी विकास जायसवाल के द्वारा नवीन यादव के कहने पर एक कारतूस फायर करना, तथा आरोपी नवीन यादव, गोलू उर्फ दीपक यादव, राजेश यादव, अजय जायसवाल के द्वारा अवैध देशी कट्टा अपने अधिपत्य में रखकर फोटो खिंचाने का कृत्य धारा 25-27 आर्म्स एक्ट एवं 109, 336 भादवि के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से देशी कट्टा, कारतूस एवं एवं मोबाईल कुल कीमती लगभग 50,000/- रूपये को जप्त कर आरोपीगणों को किया गिरफ्तार।
चाकू सहित मोहम्मद सहजाद उर्फ सोनू को बुढ़ार पुलिस ने पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत की कार्यवाही
शहडोल। थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि रेल्वे तिराहा के पास एक व्यक्ति लोहे का चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहा है।
सूचना पर प्रधान आरक्षक सरिता राठौर बुढ़ार पुलिस द्वारा उक्त स्थान में दबिश देकर आरोपी मोहम्मद सहजाद उर्फ सोनू पिता फैजान उम्र 23 वर्ष निवासी काली मन्दिर के पीछे बुढ़ार को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अद्द लोहे का चाकू मिला। जिसे मौके पर जप्त कर सहजाद उर्फ सोनू आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक ने 10 आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही प्रस्तावित कर जिला दण्डाधिकारी को भेजा प्रतिवेदन
शहडोल। आगामी लोकसभा निवार्चन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले के आदतन अपराधियों एवं गुंडा बदमाशों पर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभा थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्रांतर्गत सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को रोकने एवं कार्यवाही करने हेतु निदेर्शित किया गया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा विगत 02 दिवसों में कुल 10 सक्रिय आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी की ओर प्रेषित किया गया है।
विवरण अनुसार प्रस्तावित जिला बदर आरोपियों के नामों में 1. बुढ़ार थाना क्षेत्रांतर्गत संदीप उर्फ पिन्टू पटेल, 2. बुढ़ार थाना क्षेत्रांतर्गत मोहित सिंह, 3. खैरहा थाना क्षेत्रांतर्गत नवीन यादव, 4. खैरहा थाना क्षेत्रांतर्गत सुरेश यादव, 5. खैरहा थाना क्षेत्रांतर्गत विकास जायसवाल, 6. जयसिंहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत अशोक उर्फ सुधीर द्विवेदी, 7. खैरहा थाना क्षेत्रांतर्गत बबलू ढीमर, 8. धनपुरी थाना क्षेत्रांतर्गत पप्पा उर्फ फिरोज, 9. ब्यौहारी थाना क्षेत्रांतर्गत दिलीप सिंह, 10. गोहपारू थाना क्षेत्रांतर्गत राजा उर्फ राजा राम बर्मन शामिल हैं।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ