कमिश्नर ने पटवारी सूरज कोल को निलंबित करने के दिए निर्देश
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने आज लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के अंतरराज्यीय बॉर्डर वन अवरोध नाका चांटी और सीधी का निरीक्षण किया।
सीधी चेक पोस्ट निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने पर पटवारी सूरज कोल को निलंबित करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए।
कमिश्नर ने अंतर्राज्यीय बॉर्डर चांटी व सीधी का किया निरीक्षण
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगरानी दल हेतु टेंट, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने निगरानी दल को निर्देशित किया कि अंतर्राज्यीय बार्डर पर आने जाने वाले वाहनों की निगरानी एवं जांच की जाए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर सख्त कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेद्र सिंह, श्रीमती प्रगति वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत अशोक मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
अनुराग दुबे को कलेक्टर ने किया 6 माह के लिए जिला बदर
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री तरुण भटनागर ने म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1, धारा-5 की कंडिका (क) एवं (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत अनुराग दुबे उर्फ पीलू पिता राकेश दुबे उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 बस स्टैंड ब्यौहारी, थाना ब्यौहारी जिला शहडोल (म.प्र.) को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला शहडोल म.प्र की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा में लगे हुए म.प्र. राज्य के जिलों सीधी, मैहर, उमरिया, एवं अनूपपुर चतुर्दिक राजस्व की सीमाओं से 06 माह की कालावधि के लिये निष्कासित कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ