DRMS NEWS

DRMS NEWS

भारतीय मानक ब्यूरो के प्रमुख वैज्ञानिक डी. सुमित कुमार रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों पर दी प्रस्तुति

भारतीय मानक ब्यूरो की सामान्य प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 4 मार्च 2024

DRMS NEWS शहडोल।  कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आज भारतीय मानक ब्यूरो के रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को गुणवत्ता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय मानक ब्यूरो की सामान्य प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालयों एवं निर्माण आदि में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को क्रय करते समय ध्यान रखें कि सभी सामग्रियां भारतीय मानक ब्यूरो के मापदंड के अनुसार हो। टेंडर के दौरान भी इस बात का स्पष्ट उल्लेख करें कि सभी सामग्रियां भारतीय मानक ब्यूरो के मापदंडों के अनुसार हो।

    कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के प्रमुख वैज्ञानिक डी. सुमित कुमार रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों पर प्रस्तुति दी गई। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य और भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रत्येक उत्पादों के मानक के लिए निर्धारित आईएसआई मार्क, उत्पादों की पैकेजिंग, टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन आदि के बारे में बताया। साथ ही भारतीय मानक ब्यूरो की आउटरीच गतिविधि एवं विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म जैसे बीआईएस केयर, एप्लीकेशन, मानक ऑनलाइन इत्यादि पर विस्तार से जानकारी दी। 

उन्होंने विभिन्न प्रकार के मानक चिन्हों की जानकारी तथा मानक नंबर को डाउनलोड करने की प्रक्रिया, गुणवत्ता प्रबंधन, मैनेजमेंट सिस्टम, हॉल मार्क निर्धारण आदि के बारे में बताया। 

ग्राहक के लिए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद लाने में बीआईएस की विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश के डालते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में विभाग प्रमुखों को को मानक उत्पादों की गुणवत्ता जांच और बाजार में अमानक उत्पाद को नियंत्रित करने के लिए कानून के बारे में जागरूक करना है।

      इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल, डीपीसी अमरनाथ सिंह, जिला प्रौढ़ अधिकारी श्रीमती सवित्री सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

8 मार्च को ग्राम सभाओं का किया जाएगा आयोजन

DRMS NEWS शहडोल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर, बुढार, जयसिंहनगर, गोहपारू एवं ब्यौहारी को निर्देश दिए है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किय जाना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के आयोजन में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार, ई-सेवा केंद्र, संबल योजना के पंजीकृत श्रमिकों का नाम वाचन, जनमन योजना के हितग्राहियों का ग्राम सभा में अनुमोदन, शासन के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम सभा के समक्ष रखे व अन्य बिंदुओ पर चर्चा की जाए।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ