DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल नगर में सीवर लाइन व टेटका मोड़ से शहडोल तक के शोल्डर के निर्माण कार्य पूर्ण कराएं

 

विधायकों ने की विधानसभावार विकास एवं निर्माण कार्याें की समीक्षा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793

DRMS NEWS शहडोलविधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह एवं विधायक ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल द्वारा कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में विधानसभावार विकास एवं निर्माण कार्याें की समीक्षा की गई।  

समीक्षा के दौरान विधायक जयसिंहनगर ने अधिकारियों से कहा कि शहडोल नगर में हुए सीवरेज लाइन के कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

शहडोल नगर में सीवर लाइन व टेटका मोड़ से शहडोल तक के शोल्डर के निर्माण कार्य पूर्ण कराएं

उन्होंने कहा कि टेटका मोड़ से शहडोल तक टू लेन विद पैक्ड शहडोल शोल्डर के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कराए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम बेला, भदवाही में दूर-संचार हेतु समुचित व्यवस्था कराए। 

उन्होंने कहा कि शमशान घाट तक पहुंच मार्ग को बेहतर बनवाएं। बैठक में विधायक जैतुपर श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि बुढार के ग्राम दालान में सड़क मार्ग, पानी व अन्य विकास के कार्य प्राथमिकता के साथ कराएं जाए।  

मसीरा से वनचाचर रोड़ पुनःबनवाया जाए व गुणवत्ता की कराएं जांच 

समीक्षा के दौरान विधायक ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मसीरा से वनचाचर रोड़ का निर्माण कराया गया था जो गुणवत्ताविहीन होने के कारण खराब हो चुकी है। इस रोड़ को पुनः बनवाया जाए और गंभीरता से गुणवत्ता की जांच कराई जाए। 

उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत धाधोंकुई के ग्राम दाल में सौर ऊर्जा लगाया जाए। उन्होंने कहा कि बैगा आहार अनुदान की राशि डीबीटी न होने के कारण नही मिल पा रही है। 

डीबीटी कराकर शत-प्रतिशत बैगा आहार अनुदान की राशि करें प्रदान

उन्होंने कहा कि डीबीटी कराकर शत-प्रतिशत बैगा आहार अनुदान की राशि प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि कियोस्क संचालक लोगों से मनमानी तौर पर पैसे प्राप्त करते है इस पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घर-घर राशन प्राथमिकता के साथ लोगों तक पहुंचे इसमें लापरवाही न बरतें। 

रोजगार सृृजन कार्यक्रम के आयोजन हेतु इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराए

विधायक ब्यौहारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि रोजगार सृृजन कार्यक्रम के आयोजन हेतु इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराए व रोजगार मेले का आयोजन विकासखंड स्तरीय आयोजित करे जिससे गांव के बेरोजगार युवाओ को इसका लाभ मिल सकें और रोजगार मेले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित भी करें।  

विधायक ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह एवं जैतपुर विधायक ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम की सूचना दे और मच्छरदानी के उपयोग के बारे में लोगों को बताने हेतु व्यवस्था भी करें। 

खराब एम्बुलेंसों को प्राथमिकता के साथ मरम्मत करवाए

विधायकों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि खराब एम्बुलेंसों को प्राथमिकता के साथ मरम्मत करवाए जिससे मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध हो सकें तथा एम्बुलेंस गाड़ियों के आने-जाने पर भी निगरानी रखें। 

रेत की दरें किलोमीटर के हिसाब से निर्धारित करें

समीक्षा के दौरान खनिज अधिकारी से विधायकों ने कहा कि पीएम आवास के हितग्राहियों हेतु रेत की दरें किलोमीटर के हिसाब से निर्धारित करें व रेत ब्लाक स्तर पर ही उपलब्ध हो इसके लिए  खनिज विभाग, फारेस्ट विभाग, पुलिस विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें। 

बैठक में राजस्व अभियान के तहत अभिलेख दुरूस्तीकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमाकंन, आयुष्मान, अनुभूति कार्यक्रम, पीएम जन मन, आधार पर बैंक खाता लिकिंग, जनजातीय कार्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा विधानसभावार की गई। 

बैठक में सीईओ जिला पंचायत राजेश जैन, डीएफओ सुश्री श्रद्धा पेंद्र, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, नरेंद्र सिंह, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

विधिक साक्षरता शिविर तथा आनंदम शिविर का आयोजन किया गया

DRMS NEWS शहडोल माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला जेल शहडोल में आज विधिक साक्षरता शिविर तथा आनंदम शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में जानकारी देते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अंतर्गत जेल में निरूद्ध प्रत्येक बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता दी जाती है। 

निःशुल्क विधिक सहायता में आरोपी की ओर से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त अधिवक्ता द्वारा न्यायालय में पूर्णतः निःशुल्क पैरवी की जाती है जिससे आरोपी और उसके परिवार का आर्थिक क्षति से बचाव होता है। 

प्रधान जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आनंदम विभाग के सहयोग से जेल में निरूद्ध बंदियों के लिए आनंदम अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आनंदम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेल में निरूद्ध बंदियों को आंतरिक आनंद की अनुभूति कराना एवं आनंदमयी जीवन जीने के लिये उत्प्रेरित करना है। 

शिविर में जेल उपअधीक्षक गणेश सिंह, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुश्री अंकिता सिंह, आनंदम विभाग के नोडल अधिकारी एवं सदस्यगण मुकेश करूवा, बलराम साहू, अमित शुक्ला, सहजेन्द्र चतुर्वेदी, श्रीमती कल्याणी बाजपेयी एवं सुश्री अपूर्णा सिंह परिहार सहित समस्त जेल स्टाफ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ