डीसी सागर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन ने दिया कुशल नेतृत्व के लिए पुलिस अधीक्षक को प्रशस्ति पत्र एवं एएसआई को नगद पुरस्कार
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। 22 मार्च 2024 की रात करीब 01:15 बजे एक व्यक्ति द्वारा डॉयल-100 पर आत्महत्या करने की सूचना देने पर, ड्यूटी में तैनात स0उ0नि0 विनोद सिंह एवं सहयोगी स्टॉफ तत्काल घटना स्थल पहुंचकर, उस व्यक्ति को फांसी के फंदे से निकालकर, उपचार के लिए जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया। इस प्रकार पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर एक व्यक्ति की जान बचाई। डीसी सागर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन ने कर्तव्यनिष्ठा एवं बहादुरी के प्रतीक स0उ0नि0 विनोद सिंह, जिला उमरिया को इस कार्य के लिए रुपये 1500/- (एक हजार पांच सौ) के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया और पुलिस अधीक्षक उमरिया को उनके कुशल नेतृत्व के लिए प्रशस्ति पत्र प्रेषित किया गया।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ