परंपराओं को जीवित रखते हुए मनाया होली उत्सव- उर्मिला कटारे
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS शहडोल। लेडीज क्लब ने पारंपरिक तरीकों को प्रस्तुत करते हुए मनाया होली उत्सव रंगों और मेलजोल के परम पवित्र त्यौहार होली को लेडीज क्लब के द्वारा पारंपरिक तरीके से मनाया गया जिसमें होलिका दहन फाग गायन एवं होली के पकवानों को साथ-साथ जाकर माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
हरे चनों रंग-बिरंगे फल रंग-बिरंगे पकवानों के साथ गुलाल गुब्बारे और टोपी लगाकर इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया गया। बरसाने की लठमार होली को प्रस्तुत किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका उर्मिला कटारे अनुराधा आनंद सुषमा उदानियां किरण बबल सपना सक्सेना की रही।
होली से संबंधित सामग्री एवं रंगों के आधार पर विभिन्न रोचक खेल खेले गए जिसमें होली क्वीन बनी सीमा अरोड़ा। साथ ही विभिन्न खेलों में आभा श्रीवास्तव, श्वेता पाठक, अदिति तिवारी, अलका गुप्ता, रंजना गुप्ता, दीपिका निगम, युक्ता जगवानी, निशा मुंद्रा, रिचा केजरीवाल, ने पुरस्कार जीता।
इस अवसर पर मीनाक्षी पाठक, भावना महिंद्रा, विभा गुप्ता, बबली बग्गा, आरती गुप्ता, सूची अरोड़ा, मनीष चौबे, साधना मंत्री, शैल कटारे, कविता कटारे, सुधा सुहाने, डॉ सीमा हठगेल, साक्षी सीतलानी, महिमा जेठानी, भारती अमर, उषा अरुण, अनीता मुंद्रा, आशा भंडारी, स्नेह लता, मनमीत बग्गा, शोभा गुप्ता, सुनीता मुंद्रा, रंजना गुप्ता, आदि बड़ी संख्या में लेडिस क्लब की सदस्य उपस्थित रही।
होली उत्सव में पारंपरिक भाग गायन किया गया, जिसमें ढोलक मंजीरा के सर लहराए गये। श्रीमती भारती अमर को केसरवानी महिला समाज का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी सदस्यों के द्वारा करतल ध्वनि के साथ बधाई दी गई।
अंत में एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देकर स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती सुषमा उदानिया किरण बबेले अनुराधा आनंद उर्मिला कटारे एवं सपना सक्सेना के द्वारा किया गया।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ