DRMS NEWS

DRMS NEWS

अंतर्राज्जीय एवं अंतरजिला चेकपोस्ट में बाहर से आने-जाने वाले वाहनों का किया जा रहा है संघन जांच

बरगवां चेक पोस्ट में चैकिंग के दौरान जप्त हुई अवैध शराब

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अंतर्राज्जीय एवं अंतरजिला चेकपोस्ट में बाहर से आने जाने वाले वाहनों की संघन जांच की जा रही है। 

इसी कड़ी में अंतर जिला शहडोल एवं अनूपपुर सीमा पर स्थिति अमलाई बरगवां चेक पोस्ट में चैकिंग के दौरान अवैध शराब जप्ती की कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि अवैध शराब धनपुरी अंग्रेजी शराब दुकान से अनूपपुर जिले के अमरकंटक ले जाया जा रहा था।

मतदाता 19 अप्रैल को मतदान करने आए, मतदाताओं को मिलेगी सुविधाएं - जिला निर्वाचन अधिकारी

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर में जनपद पंचायत बुढार के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बहगढ़ में बनाए गए मतदान केंद्र  शासकीय हाई स्कूल बहगढ़ का निरीक्षण किया। 

कलेक्टर ने बहगढ़ सचिव को हटाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव द्वारा कार्यों के संबंध में जानकारी व जानकारी संतोषप्रद न होने पर सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत सचिव को अन्यत्र जगह स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि  किसी कारणवश बाहर गए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करे और उन्हे वापस बुलाया जाए।

कलेक्टर ने मतदाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को मतदान केंद्र पहुंचकर सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को व्हीलचेयर रैंप की सुविधा जैसी अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

उन्होंने मतदाताओं से कहा की 19 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करें और मतदान करने हेतु स्वयं जागरूक रहे और घर, परिवार, दोस्तों व अन्य लोगो को भी मतदान के प्रति जागरूक करें।

कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने मतदान केंद्र शासकीय प्राथमिक विद्यालय राघोपुर का निरीक्षण करते हुए मतदाता सूची, 12डी फार्म वितरण, दिव्यांग एवं 85 या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मतदान केंद्र अमहा का निरीक्षण करते हुए बीएलओ को निर्देश दिए कि  मतदान केंद्र में सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पानी की व्यवस्था हेतु मटके, ओआरएस, पंखे की समुचित व्यवस्था तथा मतदान दलों को ठहरने की व्यवस्था बेहतर रहे। साथ ही बिजली की व्यवस्था हेतु इमरजेंसी लाइटिंग की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर ने संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ से मतदाता सूची कितने नाम विलोपित किए,कितने जुड़े, पेयजल, बिजली व्यवस्था सहित निर्वाचन से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

अंतर्राज्यीय बार्डर पर आने जाने वाले वाहनों की करे निगरानी व जांच- जिला निर्वाचन अधिकारी

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर ने आज लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा क्षेत्र जैतपुर के अंतर्राज्यीय बॉर्डर न्यूट्री (अमहा), साखी का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निगरानी दल को निर्देशित किया कि अंतर्राज्यीय बार्डर पर आने जाने वाले वाहनों की निगरानी एवं जांच की जाए। 

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर सख्त कार्यवाही की जाए  तथा किसी  भी प्रकार  का अवैध गांजा, सोना, चांदी, शराब व अन्य नशीली पदार्थ का परिवाहन न हो और सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी रखी जाए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतर्राज्यीय चेकपोस्टों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिए की निगरानी दल हेतु टेंट, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहे इसका ध्यान रखें। 

इसी प्रकार कलेक्टर ने लोगो से  अन्य जानकारियां भी प्राप्त की निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

25 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

DRMS NEWS शहडोलकलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तरुण भटनागर ने आदेश जारी किया है कि होली पर्व के परिपेक्ष में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा 1 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में लोक शांति के परिरक्षण के लिए 25 मार्च 2024 को  शुष्क दिवस घोषित किया है। 

शुष्क दिवस की अवधि में जिले में संचालित समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानें एफ एल -3, एफ एल -2 वाइन शॉप एवं देसी विदेशी मद्यभाण्डागार  से मदिरा का क्रय विक्रय एवं परिवहन पूर्णतया बंद रखा जावेगा।

प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग ऑफीसर एवं आशुलिपिक की लगाई गई ड्यूटी 

DRMS NEWS शहडोलअपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों ने आदेश जारी किया है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु नियुक्त किये गये प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग ऑफीसर एवं आशुलिपिक की ड्यूटी लगाई जाती है। एवं उनके सम्मुख अंकित स्थान में ठहरने की व्यवस्था की गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य प्रेक्षक 12-शहडोल शांतनु पी गोटमारे के लिए लाइजनिंग ऑफिसर विपिन पटेल जिला आपूर्ति नियंत्रक, आशुलिपिक राम कुमार मिश्रा स्टेनोग्राफर सहायक श्रमायुक्त, एवं व्यय प्रेक्षक 12- शहडोल रामकृष्ण केडिया के लिए लाईजनिंग ऑफीसर अरविंद पाण्डेय सहा.जिला परियोजना जिला शिक्षा कार्यालय एवं आशुलिपिक मनीष घई, की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी प्रकार सामान्य प्रेक्षक 11-सीधी अभिशेख कृष्णा के लिए लाईजनिंग ऑफीसर आनंद अग्रवाल परियोजना अधिकारी बाल विकास विभाग एवं आशुलिपिक ऋषि राज मिश्रा कम्प्यूटर ऑपरेटर, व्यय प्रेक्षक 11- सीधी सुश्री नामिता पटेल के लिए लाईजनिंग ऑफीसर एस.पी.एस. चन्देल बीईओ सोहागपुर एवं आशुलिपिक दीप गौतम कम्प्यटर ऑपरेटर एवं पुलिस प्रेक्षक 11-सीधी एवं 12- शहडोल के. व्ही. मोहन राव के लिए लाईजनिंग ऑफीसर उ.नि. आनंद झारिया थाना सोहागपुर एवं आशुलिपिक आर.783 पुनीत शुक्ला की ड्यूटी लगाई गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोलकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर ने लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा क्षेत्र जैतपुर के अंतरराज्यीय बॉर्डर रमना कन्हेर  का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निगरानी दल को निर्देशित किया कि अंतर्राज्यीय बार्डर पर आने जाने वाले वाहनों की निगरानी एवं जांच की जाए। 

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर सख्त कार्यवाही की जाए  तथा किसी  भी प्रकार  का अवैध गांजा, सोना, चांदी, शराब व अन्य नशीली पदार्थ का परिवाहन न हो। इसी प्रकार अन्य आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित जानकारियां भी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ