ADGP ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक और टीम के साथ लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल 2024 MP ड्यूटी के रोड़मैप पर किया सार्थक चर्चा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793
DRMS NEWS अनूपपुर। ADGP शहडोल ज़ोन ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक और टीम के साथ आगामी पर्व और लोकतांत्रिक राष्ट्रीय पर्व (लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल 2024 MP) को गर्व से मनाने की ड्यूटी के रोडमैप पर अनूपपुर में सार्थक चर्चा 23 मार्च 2024 को किया गया।
बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर सार्थक चर्चा में एडीजीपी ने निर्देशित किया कि (1) पुलिस अनुशासन में रहे।, (2) पुलिस ड्यूटी में MCC का पालन करे और करवाए।, (3)पुलिस और प्रशासन एक टीम की तरह अपने- अपने कर्तव्य संपादित करें।, (4) जनता से व्यवहार शिष्ट रहे।, (5) समाज में भयमुक्त वातावरण का सृजन करें।, (6) जनता में भयमुक्त वातावरण का विश्वसनीय आश्वासन दें।, (7) लोकसभा चुनाव में वोटर को "डंके की चोट पर वोट" डालने के लिए प्रेरित करें।
कदमसरा गांव के दोहरी हत्या का आरोपी पुलिस द्वारा 24 घंटे में गिरफ्तार
DRMS NEWS अनूपपुर। जिला अनूपपुर के थाना जैतहरी अन्तर्गत 21 मार्च 2024 को दो हत्या के अपराध पंजीबद्ध हुए, जिसमें पहली घटना में (अ) अपराध क्रमांक 138/2024 धारा 363, 302, 201 भादवि और दूसरी घटना में (ब) अपराध क्रमांक 141/2024 धारा 302, 201 भादवि कायम किया गया है। यह दोनों ही अपराध जघन्य होने से चिन्हित एवं सनसनीखेज अपराध में शामिल किये गये हैं।
दोनों जघन्य घटनाओं में की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल जोन डी.सी. सागर, पुलिस उप महानिरीक्षक, शहडोल रेंज सुश्री सविता सोहाने, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पंवार, अति. पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिवकुमार सिंह एवं एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा घटना स्थल पर पहुँचे।
अति0 पुलिस महानिदेशक श्री सागर द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कर पुलिस अधीक्षक एवं अनुसंधान टीम को अपराध में फोरेंसिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अनुसंधान करने के निर्देश दिये गये। साथ ही अनुसंधान में परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं पी.एम. रिपोर्ट का विश्लेषण कर अनुसंधान में शामिल करने के निर्देश दिये गये।
निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा एफ.एस.एल. अधिकारी, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, पुलिस डॉग मय हेंडलर सहित तीन थानों का पुलिस बल सर्चिंग, अनुसंधान में सहायता हेतु लगाया गया।
अपराध क्रमांक 138/2024 में नाबालिग बालिका, आयु लगभग 12 वर्ष निवासी ग्राम कदमसरा की लाश गॉंव के पास नाले के किनारे जंगल की झाड़ियों में मिली, जिसका धारदार हथियार से गला कटा हुआ, सिर में गहरी चोट होकर शव खून से लथपथ पाया गया।
इस घटना पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। एडीजीपी डी.सी. सागर द्वारा अपराध में अज्ञात आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को रूपये 30,000/- के नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई।
चौकी वेंकटनगर के सहायक उपनिरीक्षक बालेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा, सुखदेव राम भगत, आरक्षक संग्राम वास्कले, बलराम पैकरा, थाना जैतहरी के थाना प्रभारी पीसी कोल, उप निरीक्षक अमरलाल यादव, सहायक उपनिरीक्षक जय सिंह मरावी, विनोद विश्वकर्मा, सरिता लकड़ा, महिला प्रधान आरक्षक लेखनवती, आरक्षक मोहित राणा, विक्रम परमार, थाना राजेंद्रग्राम के उपनिरीक्षक अनुराधा परस्ते, थाना बिजुरी के थाना प्रभारी विकास सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश तिवारी, रविकरण पयासी, उदय प्रजापति, अश्विनी मिश्रा, थाना रामनगर के थाना प्रभारी अमर वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र महोबिया, विनोद नाहर, आरक्षक मदनलाल पाटिल, मनोज उपाध्याय, रिंकू गोले, थाना अमरकंटक के आरक्षक वीर सिंह, आदेश शाक्य, पारस जामोद पुलिस टीम को दोहरे हत्या कांड में पुलिस अनुसंधान में पाया कि घटना 20 मार्च 2024 को आरोपी राजेश उर्फ गोलू पनिका, मृतिका रूपा के पति नीलू पनिका के सुबह मजदूरी करने जाने के बाद उसके घर गया। जहां मृतिका की बालिका ने आरोपी राजेश उर्फ गोलू एवं बालिका की मॉं रूपा को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
इसके बाद से ही आरोपी राजेश उर्फ गोलू अनैतिक संबंध की बदनामी से बचने के लिए बालिका को हटाने का प्लॉन बनाया। इसके लिए आरोपी ने बालिका को उसकी मॉं के घर में पेंट करने वाला ब्रश राजनारायण के घर से लाने को कहा तथा बालिका को 50/- रूपये देकर तम्बाखू का पाउच किराना दुकान से लाने तथा बचे हुए पैसे स्वयं रखने के लिये लालच देकर भेज दिया।
मृतिका रूपा की बालिका जैसे ही बाहर गई, आरोपी राजेश उर्फ गोलू ने बालिका को अगवाकर गांव के पास जंगल ले गया। जहॉं आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया तथा पत्थर से मारकर, धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और गांव से बाहर फरार हो गया।
इसी अनुक्रम में अपराध क्रमांक 141/2024 धारा 302, 201 भादवि के अनुसंधान में पाया गया कि, मृत बालिका की मॉं रूपा बालिका की दिन भर तलाश एवं इंतजार करती रही, शाम को 7-8 बजे आरोपी राजेश उर्फ गोलू जब अपने मित्र लवकुश के घर सोने के लिये जा रहा था, तब मृतिका की मॉं रूपा ने आरोपी राजेश उर्फ गोलू से बालिका की पता-तलाश के बारे में पूछताछ करने पर मृतिका रूपा पनिका एवं आरोपी राजेश उर्फ गोलू के बीच झगड़ा विवाद हुआ, तो आरोपी ने मृतिका रूपा पर लोहे की रॉड से अनेक वार किये, जिससे वह बेहोश हो गई, जिस पर आरोपी ने नायलोन की रस्सी से महिला रूपा के गले में फंदा लगा कर दम घोंटने की कोशिश की, फिर उसी रस्सी से पटाव की लकड़ी, बल्ली से बॉंधकर रूपा को फॉंसी पर लटका दिया। इस कारण महिला रूपा की मृत्यु हो गई। इस प्रकार, उपरोक्त दोनों अन्धी हत्याओं की गुत्थी अनूपपुर पुलिस द्वारा मात्र 24 घण्टे में आरोपी को ज्ञात कर, गिरफ्तारी कर, सुलझा दिया गया।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ