पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत किया 02 कार्यवाही छिरहटी व धनपुरी से चाकू सहित पंकज साहू और मोहम्मद रासीद पकड़ाये
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि छिरहटी में एक व्यक्ति लोहे का चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहा है। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह खैरहा पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर आरोपी पंकज साहू पिता गेंदलाल साहू उम्र 21 वर्ष निवासी राजेन्द्रा काॅलोनी को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अद्द लोहे का चाकू मिला। जिसे जप्त कर उक्त आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कायर्वाही की गई।
इसी प्रकार थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि धनपुरी में एक व्यक्ति लोहे का चाकू दिखाकर आमजन को डरा धमका रहा है।
सूचना पर सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह धनपुरी पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर आरोपी मोहम्मद रासिद पिता मोहम्मद रहमान 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 धनपुरी को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अद्द लोहे का चाकू मिला। जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
जुआं फड़ से 3 जुआंरिओं को पुलिस ने पकड़ा और जुआ एक्ट के किया तहत कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विक्रमपुर में कुछ व्यक्ति तास के पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।
सूचना पर बुढ़ार पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर जुआडियान नंबर 01. रामसहाय बैगा, 02. दीपक कुशवाहा एवं 03. अनुपम उपाध्याय सभी निवासी विक्रमपुर के कब्जे से तास के 52 पत्ते एवं 2 हजार रूपये नगदी जब्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढ़ार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जगत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
शहडोल पुलिस ने की 10 स्थानों पर 106 लीटर अवैध शराब जप्त
DRMS NEWS शहडोल। अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 10 स्थानों पर दबिश देकर कुल 106 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्ती की गई।
पुलिस के अनुसार देवलोंद थाना क्षेत्र में 02 स्थानों पर 13 लीटर कच्ची महुआ शराब, सीधी थाना क्षेत्र में 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, धनपुरी थाना क्षेत्र में 02 स्थानों पर 18 लीटर कच्ची महुआ शराब, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, ब्यौहारी थाना क्षेत्र में 02 स्थानों पर 21 लीटर कच्ची महुआ शराब, सोहागपुर थाना क्षेत्र में 02 स्थानों पर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब इस तरह कुल 10 स्थानों पर से 106 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल जप्त शराब ।
वाहन चालकों से 60 चालानों में 33,700/- रूपये समंस शुल्क वसूले
जिला में शहडोल पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 60 चालानों में 33,700/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ