कमिश्नर एवं एडीजीपी ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट साखी और अमहा का किया निरीक्षण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद और एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर ने आज शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट साखी और अमहा न्यूट्री का निरीक्षण संयुक्त रूप से किया। तथा अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान कमिश्नर बीएस जामोद ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान करना आवश्यक है। सभी मतदाता निर्भीक एवं स्वतंत्र होकर 19 अप्रैल को मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें।
मतदाताओं से किया संवाद, शत प्रतिशत मतदान करने का दिया संदेश
उन्होंने कहा कि सभी मतदाता शत प्रतिशत मतदान करें। साथ ही कमिश्नर ने मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए एडीजीपी शहडोल जोन डी सी सागर ने कहा कि 19 अप्रैल को लोकतंत्र का महापर्व है।
मतदाता 19 अप्रैल की तिथि को याद रखें और मतदान केंद्र पहुंचकर निर्भीक होकर मतदान करें। इस अवसर पर एसडीएम जैतपुर श्रीमती ज्योति परस्ते सहित अन्य अधिकारी भी साथ रहे।
सामान्य प्रेक्षक के लिए आशुलिपिक नियुक्त
DRMS NEWS शहडोल। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक 12-शहडोल के लिए आशुलिपिकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से राजेन्द्र साहू स्टेनोग्राफर भारतीय जीवन बीमा निगम मण्डल कार्यालय शहडोल की ड्यूटी लगाई जाती है।
माइक्रो अर्ब्जबर का प्रशिक्षण 02 अप्रैल को
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने आदेश जारी किया है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर माइक्रो आर्ब्जबर का प्रशिक्षण 02 अप्रैल 2024 को शासकीय इंदिरा गांधी महाविद्यालय शहडोल में प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक दिया जायेगा।
जारी आदेश मे कहा गया है कि मास्टर ट्रेनर्स नियत तिथि और समय में उपस्थित होकर प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करेंगे।
सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों की ली बैठक
DRMS NEWS शहडोल। सीधी संसदीय क्षेत्र हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अभिषेक कृष्णा ने आज सीधी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा ब्यौहारी में बनाए गए मतदान केंद्र शासकीय पूर्व माध्यमिक विधालय आखेटपुर,138,139,140, 141, शासकीय हाई स्कूल खड्डा, 146,147, 148,149 एवं प्राथमिक शाला भनव सन्नौसी 296 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के मतदान केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही सामान्य प्रेक्षक श्री अभिषेक कृष्णा ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की जनपद पंचायत ब्यौहारी के सभागार में बैठक ली तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोक मरावी सहित अन्य निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ