कमिश्नर ने आज पुनः अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट सीधी का निरीक्षण किया
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने आज पुनः शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे अर्न्तराज्यीय चेक पोस्ट सीधी का निरीक्षण किया तथा चेक पोस्ट की व्यवस्थाओं का अवलोकन एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर के साथ संयुक्त रूप से किया।
दीपक त्रिपाठी उर्फ ललुआ को कलेक्टर ने किया जिला बदर
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट तरुण भटनागर ने म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1, धारा-5 की कंडिका (क) एवं (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत दीपक त्रिपाठी उर्फ ललुआ पिता शम्भू प्रसाद त्रिपाठी उम्र 33 साल निवासी ग्राम चंगेरा थाना बुढ़ार जिला शहडोल (म.प्र.) को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला शहडोल म.प्र की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा में लगे हुए म.प्र. राज्य के जिलों सीधी, मैहर, उमरिया, एवं अनूपपुर चतुर्दिक राजस्व की सीमाओं से 03 माह की कालावधि के लिये निष्कासित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
रवि उर्फ राज कुमार यादव को कलेक्टर ने किया जिला बदर
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री तरुण भटनागर ने म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1, धारा-5 की कंडिका (क) एवं (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत रवि उर्फ राजकुमार यादव पिता बाला प्रसाद यादव उम्र 42 वर्ष, निवासी हरदी थाना सोहागपुर जिला शहडोल (म.प्र.) को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला शहडोल म.प्र की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा में लगे हुए म.प्र. राज्य के जिलों सीधी, मैहर, उमरिया, एवं अनूपपुर चतुर्दिक राजस्व की सीमाओं से 06 माह की कालावधि के लिये निष्कासित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
अंकुर उर्फ अमृतलाल मृत्युंजय को कलेक्टर ने किया जिला बदर
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री तरुण भटनागर ने म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1, धारा-5 की कंडिका (क) एवं (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत अंकुर उर्फ अमृतलाल मृत्यंजय पिता जगदीश प्रसाद साहू उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 18 कच्छी मोहल्ला धनपुरी, थाना धनपुरी जिला शहडोल (म.प्र.) को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला शहडोल म.प्र की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा में लगे हुए म.प्र. राज्य के जिलों सीधी, मैहर, उमरिया, एवं अनूपपुर चतुर्दिक राजस्व की सीमाओं से 03 माह की कालावधि के लिये निष्कासित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु 4 खिलाड़ी चयनित, कमिश्नर ने दी शुभकामनाएं
DRMS NEWS शहडोल। 67वीं राष्ट्रीय शालेय 17 वर्ष आयु वर्ग बालक बास्केटबॉल में शहडोल संभाग के 4 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। चयनित खिलाडियों को कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। चयनित खिलाड़ी लक्ष्य बत्रा, उत्कर्ष गुप्ता, कृष्णा चौरसिया, कान्वेंट स्कूल शहडोल, शेखर शुक्ला सेंट अलायसिस स्कूल शहडोल शामिल है।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ