DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस की बड़ी कार्यवाही

गोहपारु  एवं अमलाई पुलिस ने अवैध पशु तस्करी करने वाले 03 आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से वाहन सहित 35 नग पशु (पड़ा, पड़िया एवं भैंस) को किया जप्त 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा अवैध मवेशी तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गोहपारु पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमरिया पोड़ी जंगल कि तरफ से कुछ व्यक्ति करीब 14 नग मवेशियों क्रूरता पूर्वक हांकते रगड़ते दौड़ाते हुए चोरमरा तरफ ले जा रहे हैं। 

सूचना पर थाना प्रभारी गोहपारु को सूचित कर हमराह पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान ग्राम दुरादर कि तरफ रवाना होकर दुलादर मेन रोड पहुँचकर देखा तो तीन व्यक्ति क्रूरता पूर्वक भूख-प्यास से छटपटा रहे 07 नग भैंस, 06 नग पड़ा एवं एक नग पड़िया को हांकते हुए आते दिखे जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपीयों ने अपना नाम क्रमशः 01. बाबू खान पिता सकूर खान उम्र 41वर्ष 02. धर्मदास कोल पिता रामधनी कोल उम्र 45वर्ष 03. बैसाखू कोल पिता बुद्धा कोल सभी निवासी ग्राम चोरमरा, थाना गोहपारु, जिला शहडोल बताया जिनके कब्जे से 07 नग भैंस, 06 नग पड़ा एवं एक नग पड़िया जप्त किया मवेशियों को ले जाने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी बाबू खान से स्वयं को सभी मवेशीयों का मालिक होना बताया जिससे पूंछताछ करने पर आरोपी बाबू खान ने अपने कथन मवेशियों की खरीदी की रसीद नहीं होना लिखित में दिया। 

जिस पर आरोपी बाबू खान पिता सकूर खान उम्र 41वर्ष,धर्मदास कोल पिता रामधनी कोल उम्र 45 वर्ष, बैसाखू कोल पिता बुद्धा कोल को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्व भादवि, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। दूसरी घटना के इसी क्रम में अमलाई पुलिस को  01.04.24 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति करीब 21 नग मवेशी क्रूरतापूर्वक ट्रक में भर कर केशवाही से अमलाई होते हुए शहडोल की तरफ ले जा रहे हैं। मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी अमलाई को सूचित कर हमराह पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी गोहपारु एवं अमलाई के नेतृत्व में स0उ0नि0 भागचन्द चौधरी एवं सउनि करतार सिंह ने मुखबिर के बताये स्थान पर केशवाही से अमलाई आती हुई रोड पर घेराबंदी कर ट्रक का इंतजार करने लगा कुछ समय बाद ही एक ट्रक केशवाही की तरफ से आता दिखा, जिसे घेराबंदी कर रोकने पर ट्रक चालक ट्रक को रोकते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जिसे ढूंढ़ने का बहुत प्रयास किया गया पर नहीं मिला, यह ट्रक जो कि तिरपाल से ढंका हुआ था, उसे हटा कर देखा गया जिसमे ठुंस कर के 21 नग भैंस एवं पड़ा बंधे हुए मिले। जिनकी कीमत वाहन सहित लगभग 12,10,000 होना पाया गया है। अत: अज्ञात वाहन चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध भादवि, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

शहडोल पुलिस ने की 32 स्थानों पर 328 लीटर अवैध शराब जप्त

DRMS NEWS शहडोल आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक द्वारा शहडोल जिले में शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए थे। जिसके पालन में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 32 स्थानों पर दबिश देकर कुल 315 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 13 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

जयसिंहनगर थाना ने की एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही 600 ग्राम गांजा मौके पर आरोपी गिरफ्तार 

DRMS NEWS शहडोल थाना जयसिंहनगर में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्थानिय ग्राम देवरा में देवरा तिराहा में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर के पास दशरथ तिवारी मादक पदार्थ गांजा आने जाने वाले राहगीरों को बिक्री करने के उद्देश्य हेतु रखा है। 

प्रभारी जयसिंनगर निरी. सतेन्द्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में उनि. जीवन सिंह तेकाम, सउनि. एहसान खान, प्र.आर. देवेन्द्र पाण्डेय, चिरंजीव चौधरी, रोहित कुमार, म.आर. खुशबू लोधी जयसिंहनगर पुलिस द्वारा देवरा तिराहा के पास घेराबंदी किया जो एक व्यक्ति तिराहा के बगल के कोने में हाथ में झोला लिए दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पकड़े गये झोले में कुछ सामग्री रखा था, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दशरथ प्रसाद तिवारी पिता स्व. दधिमल प्रसाद तिवारी उम्र 42 वर्ष निवासी देवरा का होना बताया। उसके कब्जे में रखे झोले की तलाशी ली गई जो झोला के अन्दर में एक पन्नी के अन्दर खुला मादक पदार्थ गांजा जैसी वस्तु व 06 कागज की पुङिया में 600 ग्रा. मादक पदार्थ गांजा पाया गया। 

पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ गांजा के संबंध में दस्तावेज मांगने पर उन्होनें कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया, जिस पर उक्त मादक पदार्थ गांजा कीमती 9 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

अंतर्जिला चेकपोस्ट रूपौला पर एस.एस.टी. एवं गोहपारू पुलिस ने पकड़े 4 लाख रूपये

DRMS NEWS शहडोल लोकसभा निवार्चन के अनुक्रम में गोहपारू थाना क्षेत्रांतगर्त रूपौला में बनाई गई अंतजिर्ला चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एस.एस.टी. एवं गोहपारू पुलिस ने 4 लाख रूपये की नगदी पकड़ी हैं। 

अंतर्जिला नाके पर जारी चेकिंग में विजयराघव गढ़ रहवासी मुख्तार खान के पास से 4 लाख रूपये नगद राशि पकड़ी गई है। पुलिस के द्वारा पूछताछ में उक्त व्यक्ति के द्वारा कैश के हिसाब के संबंध में उचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने से उक्त रकम को जप्त किया गया है एवं अग्रिम कायर्वाही की जा रही है।

89 चालानों में 39,900/-रूपये समंस शुल्क वसूले

DRMS NEWS शहडोल पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 89 चालानों में 39, 900रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाईपूर्वक निर्देशित किया गया।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ