DRMS NEWS

DRMS NEWS

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना ऐशबाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 10 पेटी अवैध अग्रेजी शराब (बीयर) मय बुलेरो गाड़ी की जप्त

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS भोपाल आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भोपाल शहर में  अवैध शराब बेचने वालो पर नियंत्रण रखने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित कर शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है। 

उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन- 01 भोपाल सुश्री प्रियंका शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे, सहायक पुलिस आयुक्त सुनील श्रीवास्तव जहाँगीराबाद संभाग के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना ऐशबाग निरीक्षक जितेन्द्र गढ़वाल ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब तस्कर आरोपी को गिरफ्तार कर 10 पेटी बीयर 24,000/ एवं एक बुलेरो गाड़ी कीमती 6,00,000/ रुपये की कुल किमती 6,24,000/ रुपये जप्त करने में सफलता अर्जित की हैं।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना ऐशबाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुलिस ने बताया कि निरीक्षक जितेन्द्र गढ़वाल, उप निरीक्षक सूरज अतुलकर, उप निरीक्षक गया प्रसाद, का. सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, आरक्षक 3659 प्रयाग कुमार, आरक्षक 251 राधेश्याम, आरक्षक 2709 रामवली पुलिस टीम ने 31 मार्च 2024 को मुखबिर से सूचना मिलने पर सुभाष फाटक से प्रभात की ओर सफेद रंग की बुलेरो से अवैध शराब ले जाई जा रही है, कि सूचना पर  सफेद रंग की बुलेरो रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP-04 CQ-1148 बीच की सीट पर 05 पेटी बीयर किंगफिशर स्ट्रांग की तथा पीछे की सीट पर 05 पेटी बीयर किंगफिशर स्ट्रांग की कुल 10 पेटी बीयर किंगफिशर स्ट्रांग की प्रत्येक पेटी में 12 बीयर की बाटल प्रत्येक बाटल 650 एमएल की 120 बाटल कुल 78 लीटर शराब (बीयर) कुल कीमती 24000/- रूपये अवैध रूप से रखे पाये जाने पर आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पाया जाने से उपरोक्त शराब (बीयर)  को कार्टून में सील बंद कर व सफेद रंग की बुलेरो रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP-04 CQ-1148 समक्ष गवाहान उपरोक्त के विधिवत जप्त कर जप्ती पत्रक तैयार किया गया तथा आरोपी मदन सेन को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 162/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपी मदन सेन पिता नोनेपाल सेन उम्र 37 साल निवासी बालाजी परिसर अयोध्या बायपास भोपाल से कुल 10 पेटी बीयर किंगफिशर स्ट्रांग की 120 बाटल कुल 78 लीटर कीमती 24,000/- रूपये एवं बुलेरो रजि. क्र. MP-04 CQ-1148 किमती 6,00000/ रुपये कुल किमती 6,24,000/ रुपये।

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जारी किया गया हेल्पलाईन नंबर

DRMS NEWS भोपाल पुलिस आयुक्त (CP) हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Add CP अपराध एवं मुख्यालय) पंकज श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध- अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त (Add DCP) शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में भोपाल नगरीय पुलिस द्वारा भोपाल कमिश्नरेट क्षेत्राधिकार अंतर्गत सोशल मीडिया पर अश्लील, भड़काऊ एवं धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के संबंध में पोस्ट की सूचना देने हेतु हेल्पलाईन नंबर +91 7587628272 जारी किया गया।

नागरिक इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से सोशल मीडिया से जुड़ी सूचनाएं  आसानी से दे सकते हैं

जारी किये गये सोशल मीडिया हेल्पलाईन नंबर +91 7587628272 पर कॉल अथवा व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भोपाल कमिश्नरेट क्षेत्राधिकार के नागरिक सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (एक्स) प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किये गये धार्मिक भावना को ठेस पहुचांने वाले, अश्लील, लोगों को भड़काने वाले या अन्य किसी प्रकार से आपत्तिजनक कन्टेन्ट से  जुड़ी सूचनाएं इस हेल्पलाईन नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से दे सकते हैं। 

इस अभिनव पहल के माध्यम से भोपाल पुलिस सोशल मीडिया को एक बेहतर और सुरक्षित मंच बनाने की दिशा में हैं अग्रसर 

सोशल मीडिया प्लेट फार्म्स पर फर्जी आईडी बनाकर किसी की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करना, उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने वाली पोस्ट करना, आपत्तिजनक पोस्ट, अश्लील सामग्री साझा करना या लोगों को भड़काने वाली गलत सूचनाएँ फैलाना व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करना आम होता जा रहा है । चुनाव के दौरान हमारा प्रयास इन सभी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और एक सुरक्षित तथा विश्वसनीय ऑनलाइन माहौल निर्मित करने का है।

हेल्पलाइन पर मिलने वाली सूचनाओं  पर त्वरित कार्यवाही होगी 

भोपाल नगरीय पुलिस द्वारा जारी किये गये सोशल मीडिया हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लिया जाएगा और उसकी जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, अश्लीलता, नफरत या भ्रामक सूचनाएँ फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

हेल्पलाइन का उपयोग करें और एक स्वस्थ ऑनलाइन वातावरण के निर्माण में दें सहयोग

भोपाल नगरीय पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे जागरूक रहें और सोशल मीडिया पर इस तरह की किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर दें। आप सभी के सहयोग से ही हम सोशल मीडिया को एक बेहतर और सकारात्मक स्थान बना पाएंगे। अपनी जिम्मेदारी समझें और साइबर क्राइम के खिलाफ इस मुहिम में भोपाल पुलिस का सहयोग करें।

नोट- सूचना देने वालों का नाम, पहचान व सूचना गोपनीय रखा जायेगा। हेल्पलाइन नंबर:+91 7587628272 ईमेल आईडी: dspcrimebho@ mp.gov.in

जारी एडवायजरी में निर्देशित किया है कि चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, अश्लील सामग्री, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली, लोगों को भड़काने वाली, गलत जानकारी वाली पोस्ट करता है अथवा ऐसी किसी पोस्ट को शेयर करता है या लाईक करता है तो उक्त व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउण्ट, अन्य खाते, मोबाईल नंबर को ब्लॉक किया जा सकता है एवं ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। नागरिक सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें तथा सुरक्षित रहें। 

भोपाल पुलिस की अभिनव पहल- सोशल मीडिया पर चुनाव से संबंधित भ्रामक, आपत्तिजनक, अश्लील, भड़काऊ एवं धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के संबंध में पोस्ट की सूचना देने हेतु  भोपाल कमिश्नरेट क्षेत्राधिकार  अन्तर्गत  हेल्पलाईन नंबर +91 7587628272 जारी।

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर किसी की छवि खराब करने, अश्लील सामग्री पोस्ट करने या धार्मिक भावना के ठेस पहुंचाने,  लोगों को भड़काने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

चुनाव के दौरान भोपाल कमिश्नरेट क्षेत्राधिकार अंतर्गत सोशल मीडिया पर अश्लील, भड़काऊ, धार्मिक भावना के ठेस पहुंचाने वाले और फर्जी पोस्ट से निपटने के लिए नगरीय पुलिस भोपाल एक विशेष हेल्पलाइन नंबर +917587628272 जारी किया है। 

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ