सीईओ जयसिंहनगर अशोक मरावी ने बरहो कार्यक्रम में जाकर मतदाताओं को शत- प्रतिशत मतदान करने की अपील की
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल बी.एस. जामोद एवम कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल तरुण भटनागर के निर्देशन पर व सीईओ जिला पंचायत राजेश जैन के मार्गदर्शन पर जयसिंहनगर जनपद पंचायत के सीईओ अशोक मरावी के नेतृत्व पर लोकसभा चुनाव 2024 मतदान दिवस 19 अप्रैल को द्रष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत गिरूईबडी मे स्थानीय आम मतदाताओ को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए रैली व आम सभा कार्यक्रम आयोजन करके जनजागरण किया गया। एवं जनपद पंचायत के सीईओ सीईओ अशोक मरावी ने बरहो (नाम करण) संस्कार कार्यक्रम में पहुंचकर मतदाताओं के बीच शत-प्रतिशत मतदान की अपील किया गया एवं रैली का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत के रामस्वरूप गुप्ता उपेंद्र पटेल व जनपद स्टाफ सहित ग्राम पंचायत के सचिव कमलेश चतुर्वेदी, बी एल ओ कमलेश द्विवेदी, समाज सेवी गणेश सिंह, शिवाकांत गुप्ता, नारायणदास गुप्ता, दीपचंद गुप्ता, श्यामलाल कुशवाहा, आरती गुप्ता, उत्तम सिंह कंवर सहित अन्य समस्त मतदाता उपस्थित थे।
इस अवसर पर मतदाताओं को संबोधित करके सीईओ सीईओ अशोक मरावी जनपद के द्वारा ग्रामीण मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन व भय से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ