DRMS NEWS

DRMS NEWS

लोकतंत्र की यही पहचान 100 प्रतिशत मतदान, भारत की आन बान शान 100 प्रतिशत मतदान

ब्यौहारी बस स्टैंड में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को हमारे देश में लोकतंत्र का महापर्व है। सभी मतदाता इस महापर्व में सहभागिता निभाते हुए निर्भीक होकर मतदान करने जाएं, पुलिस एवं प्रशासन आपके साथ है। 

कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को अपने-अपने मतदान केंद्र मतदान करने अवश्य जाएं तथा मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि लोकतंत्र की यही पहचान 100 प्रतिशत मतदान, भारत की आन बान शान 100 प्रतिशत मतदान। 

एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर ने कहा कि 19 अप्रैल को लोकतंत्र का महापर्व है आप सभी लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता निभाते हुए मतदान करें एवं आप निर्भीक एवं निडर होकर मतदान करने जाएं आपको डरने एवं किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है, पुलिस प्रशासन आपके साथ है। 

आप सभी यह लक्ष्य बना लें कि आप, आपके पास पड़ोस में एवं संबंधी, दोस्त, भाई. मित्र सभी शत-प्रतिशत मतदान करें, जिससे हमारा शत प्रतिशत मतदान करने का लक्ष्य पूर्ण हो सके।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

किराना दुकानों के खाद्य पदार्थों का किया गया निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल खाद्य अधिकारियों द्वारा शहडोल नगर के भारत एजेंसी, जय डिपार्टमेंटल स्टोर एवं नीलू किराना स्टोर शहडोल का आर.के. सोनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हल्दी, धनिया, मसाले सरसों तेल, साबूदाना आदि के सैंपल जांच हेतु लिए गए। 

इसी प्रकार ब्यौहारी में भी खाद्य अधिकारी एस. के.तिवारी द्वारा महारानियां ट्रेडिंग एवं साईं एजेंसी ब्यौहारी में चावल, कोल्ड ड्रिंक एवं रोस्टेड ब्रेड के सैंपल लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षक प्रयोग शाला भोपाल भेजे गए ।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

मतदान दल सदस्यों को ठहरने हेतु शासकीय एवं अशासकीय भवन अधिग्रहित

DRMS NEWS शहडोल उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर मतदान दल सदस्य जो 17 अप्रैल 2024 से आना प्रारंभ कर देंगेे उनके ठहरने की व्यवस्था हेतु शासकीय एवं अशासकीय भवनों को अधिग्रहीत किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत माता विद्यालय शहडोल, केशरवानी भवन, सेन्ट्रल एकेडमी, शा. उ.मा. वि. कन्या सोहागपुर, टाईम्स पब्लिक स्कूल, के.जी.बी. छात्रावास सर्व शिक्षा अभियान, छात्रावास सोहागपुर, केजीबी. छात्रावास रमसा, रघुराज उ.मा.वि.क्र.1, रघुराज उ.मा.वि.क्र.2, बी.आर.सी. कार्यालय भवन सोहागपुर को अधिग्रहित किया गया है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

शासकीय एवं अशासकीय भवनों में मतदान दलों के ठहरने हेतु की गई व्यवस्था 

DRMS NEWS शहडोल उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु लगाये गए मतदान दल सदस्य जो 17 अप्रैल 2024 से आना प्रारंभ कर देंगेे उनके ठहरने हेतु शासकीय एवं अशासकीय भवनों में व्यवस्था की गई हैं। 

उन्होंने बताया है कि विधानसभा ब्यौहारी के मतदान दल हेतु भारत माता विद्यालय शहडोल, केशरवानी भवन, सेन्ट्रल एकेडमी, बी.आर.सी. कार्यालय भवन सोहागपुर, जैतपुर विधानसभा के मतदान दल हेतु शा.उ.मा.वि.कन्या सोहागपुर, जयसिंहनगर विधानसभा के मतदाल हेतु टाईम्स पब्लिक स्कूल, समस्त विधानसभा हेतु के.जी.बी. छात्रावास सर्व शिक्षा अभियान, छात्रावास सोहागपुर (महिलाओं हेतु) केजीबी. छात्रावास रमसा निर्धारित किया गया है एवं  रघुराज उ.मा.वि. क्र. 1 एवं 2 को रिजर्व रखा गया है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~

मे. पशुपति फिलिंग स्‍टेशन एवं मे. कोपरिहा फिलिंग स्‍टेशन बलपुरवा व निपनिया को कारण बताओं नोटिस जारी

DRMS NEWS शहडोल कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने मेसर्स पशुपति फिलिंग स्‍टेशन आकाशवाणी के सामने सोहागपुर के संचालक को एवं मेसर्स कोपरिहा फिलिंग स्‍टेशन बलपुरवा एवं निपनिया के संचालकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। 

जारी कारण बताओं नोटिस में कहा गया है कि पेट्रोल पंप में 1000 लीटर पेट्रोल तथा 3000 लीटर डीजल का रिजर्व स्‍टॉक हमेशा सुरक्षित रखें  तथा निर्वाचन कार्य में अधिग्रहित किये गये वाहनों को डीजल पेट्रोल प्रदाय किये जाने हेतु वाहन प्रभारी (खनिज) को क्रेडिट पर्चियां उनकी मांग पर प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये गये थे।  

वाहन प्रभारी (खनिज) द्वारा पत्र क्रमांक 405 14 अप्रैल 2024 के माध्‍यम से आपको 50 पृष्‍ठों की 10-10 क्रेडिट पर्ची, पत्र वाहक को उपलब्‍ध कराने हेतु लेख किया गया था। पत्र वाहक समय लाल गुप्‍ता (खनिज सर्वेयर) द्वारा आपके पेट्रोल पंप में भौतिक रूप से पत्र प्रस्‍तुत करते हुये क्रेडिट पर्ची की मांग की गई, किन्‍तु आपके द्वारा क्रेडिट पर्ची, पत्र वाहक समय लाल गुप्‍ता को 15 अप्रैल 2024 तक उपलब्‍ध नही कराई गई; जिससे निर्वाचन कार्य में व्‍यवधान उत्‍पन्‍न हुआ है।

12 घण्‍टे के अंदर प्रस्‍तुत करें अन्‍यथा होगी एकपक्षीय कार्यवाही 

जारी कारण बताओं नोटिस में कहा गया है कि क्‍यों न आप संचालकों के विरूद्ध जन प्रतिनिधित्‍व अधिनियम 1951 की धारा 167  तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत वैद्यानिक कार्यवाही करते हुये अभियोजन की कार्यवाही की जावे तथा पेट्रोल पंप को जारी की गई अनापत्ति को निरस्‍त किये जाने की कार्यवाही की जावे। 

अतएव उपरोक्‍त के संबंध में अपना जवाब पत्र प्राप्ति के 12 घण्‍टे के अंदर प्रस्‍तुत करें अन्‍यथा एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर की गई कार्यवाही

DRMS NEWS शहडोलकलेक्टर तरूण भटनागर केे निर्देशानुसार, शहडोल ज़िला अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु, खनिज अमले के द्वारा ग्राम नवलपुर, तहसील सोहगपुर से एक ट्रेक्टर- ट्रॉली, बिना नंबर को खनिज कोयला के अवैध परिवहन में जप्त किया गया, जिसे थाना सोहगपुर में अभिरक्षार्थ खड़ा कराया गया। जप्त वाहन में खनिज नियमों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ