ह्युमन ऑर्गन डोनेट हेतु भोपाल के 100 यातायात पुलिस कर्मियों ने बनाया 40 किलो मीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS भोपाल। डीसीपी ट्रैफिक भोपाल संजय सिंह को 15 अप्रैल 2024 को दोपहर लगभग 11:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बंसल हॉस्पिटल भोपाल से चोइथराम हॉस्पिटल इंदौर तक बाय रोड ह्यूमन आर्गन ले जाया जाना है।
सूचना मिलने पर डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह के मार्गदर्शन में लगभग 100 यातायात पुलिस कर्मी द्वारा बंसल हॉस्पिटल से फंदा टोल नाका तक लगभग 40 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
इस ग्रीन कॉरिडोर में एसीपी अजय वाजपेयी, एसीपी विजय दुबे, सूबेदार देवेन्द्र यादव समेत लगभग 100 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मानव अंग को बहुत कम समय में नियत स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यातायात पुलिस भोपाल द्वारा अंग डोनेट हेतु ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मानवीय कार्य किया है l
------------00-----------
------------00-----------
पुलिस द्वारा 24 घण्टे में किया सवारी ऑटो चोरी का खुलासा दो नाबालिग सहित कुल 05 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
DRMS NEWS भोपाल। बजरिया थाना अन्तर्गत पीड़ित अब्दुल हसीव पिता मुन्ने खां उम्र 40 साल निवासी मकान नंबर-बी. 146 शैड फातिमा बी की मस्जिद के पास थाना अशोका गार्डन भोपाल ने 14/04/24 को 13:30 बजे थाना पर सूचना दी कि मैं अपने सवारी ऑटो क्रमांक- MP04ZR 5457 हरे पीले रंग के से 13 अप्रैल 2024 को 21:30 बजे एवन शादी हाल 80 फिट रोड से कोच फैक्ट्री सवारी छोड़ने जाते समय रास्ते में ऑटो खड़ा कर बाथरूम करने गया तो, ऑटो में बैठे पाँच अज्ञात लड़के मेरा सवारी ऑटो लेकर भाग गये।
एस.एच.ओ निरीक्षक जितेन्द्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक ओम प्रकाश कमलपुरिया, सहायक उप निरीक्षक मनोज कटियार, सहायक उप निरीक्षक लखनलाल सिंह, प्रधान आरक्षक 2554 रूपेश राय, प्रधान आरक्षक 747 दीपक कटियार, आरक्षक 651 मनोज शिवड़े, आरक्षक 141 खेमेन्द्र डांगोर, आरक्षक 3558 सतेन्द्र परिहार, आरक्षक 389 मिथुन उइके की चोरी गये ऑटो की तलाश हेतु दो टीमें गठित कर रवाना किया गया।
ऑटो में बैठ कर कर रहे थे, शराब पार्टी
14 अप्रैल 2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोच फैक्ट्री के जंगल में कुछ नई उम्र के लड़के एक सवारी ऑटो में बैठकर शराब पी रहे है तथा हंगामा मचा रहे है।
आरोपियों के पास से जप्त किया चोरी गया सवारी ऑटो कुल कीमती करीबन दो लाख पचास रुपये लगभग
प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हमराह स्टॉफ के साथ व चार्ली की मदद से सूचना तस्दीक हेतु मौके पर जाकर ऑटो में बैठ कर शराब पी रहे लड़कों से पूछतछ की तथा ऑटो संबंधित कागजात दिखाने हेतु बोला तो सभी लड़के ऑटो से उतर कर भागने लगे, जिन्हे घेरा बंदी कर मय सवारी ऑटो के पाँचों लड़कों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर हिकमत अमली से पूछताछ की, जिन्होने अपना
वोट क्लब व सैर सपाटा तथा रात भर शहर में घूमने के लिये किया था ऑटो चोरी
नाम 1.- अविनाश बौद्ध उर्फ जीरो नाइन पिता मधू बौद्ध उम्र 20 साल निवासी मकान नंबर 1211 गली नंबर 01 नीमपुरा शंकराचार्य नगर भोपाल, 02-रवि कुशवाह उर्फ लेकिन पिता स्व. गोकुल प्रशाद कुशवाह उम्र 18 साल निवासी गली नंबर 07 राजू चाय दुकान के पास महामाई का बाग थाना ऐशबाग भोपाल हाल पता मस्जिद कॉलोनी थाना स्टेशन बजरिया भोपाल, 03- प्रिंश राजपूत उर्फ इंदौरी पिता स्व. प्रलाद राजपूत निवासी स्कीम 78 बड़ी पानी की टंकी के पास थाना विजय नगर इंदौर हाल पता बकील साहव का किराये का मकान होली बाला मैदान चांदबड़ बजरिया भोपाल तथा दो अन्य नाबालिग जिन्होने पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया एवं पूछताछ में शहर भर में रात में घूमने की नीयत से ऑटो चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपीगणों से अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है
पुलिस ने आरोपी 011.- अविनाश बौद्ध उर्फ जीरो नाइन पिता मधू बौद्ध उम्र 20 साल निवासी म.नं.1211 गली नं. 01 नीमपुरा शंकराचार्य नगर भोपाल, 02- रवि कुशवाह उर्फ लेकिन पिता स्व. गोकुल प्रशाद कुशवाह उम्र 18 साल निवासी गली नं. 07 राजू चाय दुकान के पास महामाई का बाग थाना ऐशबाग भोपाल हाल पता मस्जिद कॉलोनी थाना स्टेशन बजरिया भोपाल, 03- प्रिंश राजपूत उर्फ इंदौरी पिता स्व. प्रलाद राजपूत निवासी स्कीम 78 बड़ी पानी की टंकी के पास थाना विजय नगर इंदौर हाल पता बकील साहव का किराये का मकान होली बाला मैदान चांदबड़ बजरिया भोपाल तथा दो अन्य नाबालिग सवारी ऑटो क्रमांक MP04 ZR 5457 हरे पीले रंग का वाहन को जप्त किया गया।
------------00-----------
शाहपुरा पुलिस को बड़ी सफलता, होटल में महिला की हत्या करने वाले आरोपियों को चंद घण्टों में किया गिरफ्तार
DRMS NEWS भोपाल। थाना शाहपुरा भोपाल में 13 अप्रैल 2024 को रात्रि करीबन 11.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि होटेल के- स्वायवर बावडिया कला के एक कमरे में एक महिला अर्धनग्न अवस्था में मृत हालत में पड़ी है, सूचना तस्दीक के दौरान मृत महिला के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर महिला की शिनाख्त उम्र 27 साल निवासी वजीराबाद हरियाणा के रूप में हुयी।
घटना की बारीकी से जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु दिए समुचित दिशा निर्देश
घटना गंभीर प्रकृति की होने से घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी, जिस पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र (IPS) व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी (IPS) द्वारा घटना की बारीकी से जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए थे।
सूक्ष्य जांच कार्यवाही हेतु पुलिस टीम गठित
इस अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमति प्रियंका शुक्ला (IPS) व अति. पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे (SPS) के सतत निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मयूर खण्डेलवाल ( IPS ) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुरा के नेतृत्व में टीम गठित कर सूक्ष्य जांच कार्यवाही की गयी ।
गटित टीम में थाना प्रभारी शाहपुरा निरीक्षक आर.एस. शक्तावत व उनि मोना जादौन, उप निरीक्षक हरीश गुजरभोज, उप निरीक्षक अफसार खान, उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक कुशल पाल सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक तिवारी, प्रधान आरक्षक महेश बघेल, प्रधान आरक्षक अनिल राठौर, आरक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक सुनील रावत थाना शाहपुरा तथा आरक्षक पुष्पेन्द्र भदौरिया पुलिस उपायुक्त जोन -1 तकनीकी सेल गठित टीम के सतत प्रयासों के चलते जांच के दौरान मृतिका की आरोपी रितुल पाण्डे द्वारा हत्या कारित करना पाये जाने से आरोपी रितुल पाण्डे पिता अरूण कुमार पाण्डे के विरूद्ध अपराध क्रमांक 146/24 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनैतिक व्यापार में लिप्त होटल मैनेजर, रूम अटेण्डर व महिला
विवेचना के दौरान आरोपी रितुल पाण्डे को गिरफ्तार कर बारीकी से पूछताछ कर साक्ष्य एकत्रित किये गये, जिसके आधार पर पाया गया कि आरोपी रितुल पाण्डे ने होटल मैनेजर योगेश तथा रूम अटेण्डर सागर सिंह से महिला की व्यवस्था करने के लिये कहा गया, जिसके बाद योगेश व सागर द्वारा आरोपिया महक यादव से संपर्क किया गया।
महक यादव के द्वारा महिला का फोटो भेजने पर सागर व योगेश द्वारा आरोपी रितुल पाण्डे को दिखाया गया तथा चार हजार रूपये रेट बताया गया।
रितुल पाण्डे के हां करने पर आरोपिया महक यादव द्वारा आरोपी कुनाल ठाकुर के साथ मृतिका को भेजा गया, जिसे सागर तथा योगेश व कुनाल लेकर आरोपी रितुल के कमरे में गये तथा बोला कि जब कार्य समाप्त हो जाये तो लड़की को लेने के लिये इन्द्र बहादुर आ जायेगा तथा उसके बाद चार हजार रुपए आरोपी रितुल पाण्डे द्वारा भुगतान किया गया तथा आरोपी रितुल पाण्डे व मृतिका को अंदर कमरे में कर दिया।
मृतिका के मध्य अप्राकृतिक कृत्य करने को लेकर विवाद पर गला दबाकर की हत्या
उसके बाद कमरे में अंदर आरोपी रितुल पाण्डे व मृतिका के मध्य अप्राकृतिक कृत्य करने को लेकर विवाद हुआ जिस पर आरोपी रितुल पाण्डे ने मृतिका की गला दबाकर हत्या कारित कर मौके से फरार हो गया।
प्रकरण में धारा 377 भादवि व 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 इजाफा कर आरोपी सागर, योगेश तथा इन्द्र बहादुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है, जिनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।
आरोपिया महक यादव व कुणाल ठाकुर की सघन तलाश जारी
इस घटना में 01. रितुल पाण्डे पिता अरूण पाण्डे उम्र 28 साल निवासी प्रियंका नगर कोलार रोड भोपाल, 02. योगेश कुमार पिता प्रीतम सिंह उम्र 27 साल निवासी होटल के स्वायर शाहपुरा भोपाल, 03. सुरेन्द्र चौहान उर्फ सागर पिता महेश उम्र 29 साल निवासी ई 6 जनता कालोनी हबीबगंज भोपाल, 04. इन्द्र बहादुर सिंह पिता जयकांत उम्र 35 साल निवासी कस्टम कालोनी कोलार रोड भोपाल को पुलिस रिमांड लेकर प्रकरण में आरोपिया महक यादव व कुणाल ठाकुर की तलाश जारी है।
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ