DRMS NEWS

DRMS NEWS

“100% मतदान आंधी आये या तूफान” पर उपरोक्‍त वर्चुअल मीटिंग आयोजित

कमिश्‍नर एवं एडीजीपी शहडोल ने संभाग के सभी जिलों में बल एवं निर्वाचन संबंधित सामग्री के वितरण व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल लोक सभा चुनाव 2024 को द़ृष्टिगत रखते हुए कमिश्‍नर एवं अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक शहडोल द्वारा संभाग के सभी जिलों में बल एवं निर्वाचन संबंधित सामग्री के वितरण संबंधित व्‍यवस्‍थाओं का 17 अप्रैल 2024 को लिया जायजा और सभी जगह उत्‍कृष्‍ट व्‍यवस्‍था पाई गई। 

इसके साथ ही शहडोल संभाग के वरिष्‍ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की वर्चुअल जूम मीटिंग निम्‍न विषयों 1. कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति 2. लोकसभा चुनाव से संबंधित जिलास्‍तर पर सभी तैयारियां 3. माननीय ECI की SVEEP कार्यक्रम एवं गतिविधियां 4. भयमुक्‍त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने के लिए कारगर रणनीति 5. शहडोल संभाग में 100% मतदान के लक्ष्‍य की प्राप्ति के लिए मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्‍साह एवं उमंग स़ृजित करने के लिए नारा दिया गया जो इस प्रकार है “100% मतदान आंधी आये या तूफान” पर उपरोक्‍त वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई। 

मीटिंग में रेंज डी.आई.जी., तीनों जिले के डी.एम., पुलिस अधीक्षक, सी.ई.ओ. जिला पंचायत, जिला चुनाव प्रभारियों द्वारा 100% मतदान सुनिश्चित कराये जाने हेतु प्रतिबद्वता जाहिर की गई।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ