DRMS NEWS

DRMS NEWS

महाअष्टमी को माँ विराटेश्वरी के दरबार में महाआरती का भव्य आयोजन

मां विराटेश्वरी धाम में महाअष्टमी आरती, नवमीं को विशेष श्रृंगार, विशाल भंडारा, जवारा विसर्जन का होगा आयोजन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल शहर के गल्ला मंडी (गंज) के बगल में नगर के हृदय स्थल स्थित प्रसिद्ध मां विराटेश्वरी धाम श्री दुर्गा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाष्टमी के दिन महाआरती का भव्य आयोजन।

श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादारों ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया है कि हिंदू नव वर्ष शुक्ल प्रतिपदा चैत्र नवरात्रि के नौ दिनी महापर्व के पावन अवसर पर चैत्र नवरात्रि महाष्टमी के दिन माँ भगवती की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी आशीष राज तिवारी ने बताया है कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रथम दिन से ही जगत जननी मां भगवती की भव्य पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी व भक्तों द्वारा जल चढ़ाकर एवं प्रसाद का भोग लगाकर पूर्ण भाव भक्ति के साथ माता की आराधना की जा रही है। 

 महाअष्टमी को माँ विराटेश्वरी के दरबार में महाआरती का भव्य आयोजन

उन्होंने बताया कि नौदिनी महापर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ विराटेश्वरी जी की महाअष्टमी की महा आरती का भव्य आयोजन 16 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार किया जाएगा एवं 17 अप्रैल दिन बुधवार को महानवमी के अवसर पर विशेष श्रृंगार मां भगवती का किया जाएगा व 18 अप्रैल दिन गुरुवार को मां विराटेश्वरी के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन।

ढोल नगाड़े की थाप पर काली खप्पर नृत्य के साथ भव्य जवारा जुलूस आयोजन

19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को मां विराटेश्वरी के दरबार में ढोल नगाड़े की थाप पर काली खप्पर नृत्य के साथ भव्य जवारा जुलूस आयोजन किया जाएगा मां भगवती के जवारे नगर का भ्रमण करते हुए स्थानीय मोहन राम तालाब में विसर्जित किए जाएंगे। 

इस अवसर पर आप सभी माता रानी के भक्तगणों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मां भगवती के दरबार में पहुंचकर महाअष्टमी आरती, नवमी विशेष श्रृंगार, विशाल भंडारा, जवारा जुलूस में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं अपने जीवन को धन्य बनाएं। 

श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सफल प्रबंधन द्वारा हमेशा श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था 

वही बताया गया कि इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री दुर्गा माता सेवा समिति के द्वारा समिति की ओर से मंदिर आने वाले भक्तों के लिए सभी व्यवस्था निःशुल्क है, जूता चप्पल स्टैंड, मोटर साइकिल स्टैंड, नारियल तोड़ने, पानी, लाइट, प्रसाद वितरण, भक्तों के कथा पूजन के बाद साफ सफाई, अष्टमी को महा आरती के बाद महा प्रसाद  वितरण किया किया जाएगा।

श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादार मंदिर के पुजारी जयंतराज तिवारी, आशीष राज तिवारी, अंकित राज तिवारी, गीतेशराज तिवारी, मनीषराज तिवारी, विकास तिवारी, एवं श्री दुर्गा माता सेवा समिति के संरक्षक नारायण पांडे, अशोक मिश्रा, अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास गुप्ता, अनिल सैनी (भालू), देवेंदर द्विवेदी, विनय केवट, राजेश त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, मृगेंद्र सिंह, देवेंद्र गुप्ता, राकेश यादव, रवि शंकर गौतम, राहुल श्रीवास, आलोक खटोर, सोमू गुप्ता, गोलू सोनी, शुभम अग्निहोत्री, शिवम दुबे, शुभम दुबे, विद्याचरण उपाध्याय, राम किशोर केवट, रवि केवट, जतिन मंगलानी, गौतम राज, लवली, रंजन गुप्ता, आकाश चौधरी, अज्जू विश्वकर्मा के सेवादार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी सेवाएं निरंतर माता के दरबार में दे रहे हैं।

श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादारों ने मां भगवती के भक्तों से आग्रह किया है कि इस पावन अवसर पर अपने परिवार व अपने ईष्ट मित्रों तथा स्नेहीजनों सहित मां विराटस्वरी धाम दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद, भंडारा प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक लाभ उठावें।

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। 

DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ