अधिकारी पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित हों- सीईओ जिला पंचायत
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन की उपस्थिति में 29 अप्रैल 2024 को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
कोई भी अधिकारी बिना जानकारी के बैठक में उपस्थित न हों यह सुनिश्चित करें
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में समस्त अधिकारी पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना जानकारी के बैठक में उपस्थित न हों यह सुनिश्चित करें।
सभी अधिकारी कार्यालयों में लंबित नक्सा तरमीम के प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं समस्त तहसीलदार को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी कार्यालयों में लंबित नक्सा तरमीम के प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें।
सभी पेन्सनर्स के बैंक खातों का ईकेवाईसी कराएं जिससे पेन्सनर्स को आसानी से पेंन्शन की राशि मुहैया हो
उन्होने कहा कि अधिकारी स्वयं प्रकरणों को समझें एवं निराकरण करें। साथ ही उन्हानें सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को भी निर्देश दिए कि वे समस्त पेन्सनर्स के बैंक खातों का ईकेवाईसी कराएं जिससे पेन्सनर्स को आसानी से पेंन्शन की राशि मुहैया हो सके।
बैगा बाहुल्य क्षेत्रों का विद्युतीकरण हेतु सर्वे करें एवं विद्युत से वंचित रह गऐ बस्तियों एवं ग्रामों में अति शीघ्र विद्युतीकरण करें
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकरी जिला पंचायत राजेश जैन ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बैगा बाहुल्य क्षेत्रों का विद्युतीकरण हेतु सर्वे करें एवं विद्युत से वंचित रह गऐ बस्तियों एवं ग्रामों में अति शीघ्र विद्युतीकरण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने कार्याें की प्रगति के बारे में भी कार्यालय को जानकारी प्रेषित करें।
30 अप्रैल तक माह अप्रैल का वेतन भुगतान जनरेट कर देयक बिल जिला कोषालय कार्यालय में प्रेषित करें
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने समस्त संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 अप्रैल तक माह अप्रैल का वेतन भुगतान जनरेट कर देयक बिल जिला कोषालय अधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करें।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी अरविंद शाह,, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, भागीरथी लहरे जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिल पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।
“DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ