अंतर्विभागीय व्यवसायिक समन्वय: एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण हेतु आशा की किरण समीक्षा बैठक आयोजित
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS उमरिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल ज़ोन डी.सी. सागर द्वारा जिला उमरिया में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत पंजीबद्ध अपराधों की समीक्षा बैठक विवेचना से संबंधित अभियोजन की राय, अपराध के पीड़ितों का राहत प्रकरण, पीड़ितों का जाति प्रमाण पत्र, अपराधों का विधिवत चालान के संबंध में 29 अप्रैल 2024 को चार बिन्दुओं पर की गई ।
इस समीक्षा बैठक में एडीजीपी डी.सी. सागर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीएम बांधवगढ़ रीता डेहरिया, जिला अभियोजन अधिकारी उमरिया अर्चना रानी मरावी, डी.एस.पी. अजाक मान सिंह टेकाम, ए.डी.पी.ओ. काशीराम पटेल, आदिम जाति कल्याण विभाग उमरिया के आर.डी. भारती, थाना प्रभारी अजाक जोधन सिंह परस्ते, निरीक्षक कस्तूरिया उइके, प्रधान आरक्षक राजवती मार्को, थाना प्रभारी कोतवाली राजेश चंद्र मिश्रा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी के साथ चार बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्देशित किया कि 1. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत अपराध कायमी के तुरंत बाद एफआईआर की सूचना संबंधित विभागों को दी जाये और इसकी प्रतिलिपि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी जाये ताकि संबंधित विभागों द्वारा प्रकरण में समुचित कार्यवाही शीघ्र की जा सके। साथ ही अंतर्विभागीय समन्वय बना रहे।, 2. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अपराध के कायमी की सूचना प्राप्त होने पर, फरियादी का जाति प्रमाण पत्र न होने पर राजस्व विभाग द्वारा शीघ्र जाति प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित आवश्यक कार्यवाही की जाये जिससे आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा पीडि़त को विधिवत् राहत राशि का भुगतान शीघ्र किया जा सके।, 3. पुलिस अधिकारियों द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पीड़ितों के लिए निर्धारित राहत राशि के प्रकरण नियमानुसार शीघ्र आदिम जाति कल्याण विभाग को भेजे जायें, जिससे पीड़ितों को राहत राशि समय पर प्राप्त हो सके।, 4. पुलिस द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रकरणों में विवेचना के दौरान अभियोजन शाखा से प्रकरणों की स्क्रूटनी करवायें और स्क्रूटनी को विवेचना का हिस्सा बनायें ताकि विवेचना में वैज्ञानिक/फोरेंसिक साक्ष्य संकलन, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं साक्षियों के कथन व्यवसायिक दृष्टि से सुसंगत हो सकें।, 5. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के लंबित अपराधों की विवेचना पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एसओपी के अनुसार सुनिश्चित करें।
एडीजीपी ने कविता के माध्यम से किया अधिकारियों में नवीन प्रेरणा का संचार
अंतर्विभागीय व्यवसायिक समन्वय के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रकरणों में कार्यरत सभी उपस्थित अधिकारियों में नवीन प्रेरणा का संचार डीसी सागर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बयां किया कि “ एक लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती।” “ कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ” पंक्तियों के माध्यम से किया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ