मजदूर राष्ट्र के निर्माणकर्ता हैं- कमिश्नर बी. एस. जामोद
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद ने कहा है कि मजदूर राष्ट्र के निर्माणकर्ता होते हैं। मजदूरों के बिना देश में कोई भी निर्माण कार्य संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज मजदूर दिवस है। यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि मैं मेंडियारास के पवित्र भूमि में आप सभी मजदूर भाइयों के बीच आया हूं। मुझे बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में मजदूरों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। मजदूर कितना भी बड़ा कार्य क्यों ना हो, कार्य करना है, सिर्फ यह जानता है तथा बड़े-बड़े निर्माण कार्य मजदूरों के बिना संभव नहीं है।
कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद आज अनूपपुर जिले के ग्राम मेंडियारास में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
छात्रों को पढ़ाई छुड़वाना नहीं, आगे बढ़ाना है
कमिश्नर ने सभी मजदूरों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। हमें बच्चों की पढ़ाई छुड़वाना नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाना है।
बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूलों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। छात्रों के सभी परिजन उन सुविधाओं का लाभ उठाएं तथा अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाई कराएं, जिससे बच्चा अपने पैर पर खड़ा होकर अपने मां-बाप का नाम रोशन कर सके तथा राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभा सके।
हर मां-बाप का सपना होता है कि हमारा बच्चा हमसे भी चार कदम आगे बढ़े
कमिश्नर ने कहा कि हर मां-बाप का सपना होता है कि हमारा बच्चा हमसे भी चार कदम आगे बढ़े, वह सपना सिर्फ शिक्षा ही पूरी कर सकती हैं। अगर कोई छात्र 10 वीं या 12 वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो उसे रुकने की आवश्यकता नहीं है, निरंतर पढ़ाई जारी रख आगे बढ़ सकते हैं।
मजदूर देश की संरचना होते हैं उन्हें से ही देश में हो रहे निर्माण एवं विकास कार्य संभव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ठ ने कहा कि मजदूरों के मेहनत का नतीजा है कि जिले में सभी निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर देश की संरचना होते हैं उन्हें से ही देश में हो रहे निर्माण एवं विकास कार्य संभव हो पाते हैं।
मजदूरों का देश में अलग ही महत्व
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने कहा है कि मजदूरों का देश में अलग ही महत्व है।
उन्होंने कहा कि मजदूरों को यहां रोजगार एवं बेहतर सुविधाएं मुहैया हो इसके लिए पूरा जिला प्रशासन हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि जिले में मजदूरों को बेहतर रोजगार मिले इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
अपर कलेक्टर अमन वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर का महत्व कम नहीं है, मजदूर पर पूरे निर्माण कार्य निहित होते हैं। मजदूरों को बेहतर रोजगार मुहैया हो, पलायन न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का सम्मान करने में अत्यधिक प्रसन्नता महसूस हो रही है।
कमिश्नर ने मेंडियारास में आयोजित कार्यक्रम में मजदूरों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में कमिश्नर बी.एस. जामोद, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं अन्य अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक बुल्ली कोल, मीना कोल, रमजान मुबारक, रोशनी कुशवाहा, बब्बी बाई यादव, ललित सिंह, शिवदास चौधरी, मनोज सोनी, पकौला कोल एवं सुमित्रा कोल सहित अन्य श्रमिकों का सम्मान किया।
ग्रामीण की सुनी समस्याएं
कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद ने कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण की निर्देश संबंधित विभाग के विभाग अधिकारियों को दिए।
मेंडियारास निर्माणाधीन ग्रामीण उद्यान का किया निरीक्षण
कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद ने ग्राम मेंडियारास में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात निर्माणाधीन ग्रामीण उद्यान का निरीक्षण किया।
इस दौरान कमिश्नर ने श्रमिकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उद्यान में फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने उद्यान में बनाए गए नेचुरल ड्रेनेज सिस्टम के जल भराव की भी जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।
कमिश्नर ने किया पौधारोपण
इस दौरान आम के पौधे का रोपण किया। इस दौरान कमिश्नर ने सभी ग्रामीणों को वर्ष में एक फलदार पौधे का रोपण करने की अपील भी किया।
इस दौरान कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ठ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर अमन वैष्णव, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश एवं सहायक कलेक्टर महिपाल सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ