DRMS NEWS

DRMS NEWS

कमिश्नर ने सड़क को समय सीमा में गुणवत्ता युक्त निर्माण कराए जाने के दिए निर्देश

कमिश्नर ने मेंडियारास के बिरसा मोहल्ला के ग्रेवल रोड का किया निरीक्षण

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद अनूपपुर जिले के ग्राम मेंडियारास के दूर बसाहट बिरसा मोहल्ला निर्माणाधीन ग्रेवल सड़क का निरीक्षण किया। 

कमिश्नर ने सड़क को समय सीमा में गुणवत्ता युक्त निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर ने बिरसा मोहल्ला के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 

इस दौरान कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ठ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर अमन वैष्णव, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश एवं सहायक कलेक्टर महिपाल सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

कमिश्नर ने मेंडियारास में निर्माणाधीन खेल मैदान कार्य का किया निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद अनूपपुर जिले के ग्राम मेंडियारास में निर्माणाधीन खेल मैदान कार्य का निरीक्षण किया। 

इस दौरान कमिश्नर को बताया गया कि मैदान 3 लेयर में निर्माण किया जा रहा है। प्रथम लेयर में मिट्टी, द्वितीय लेयर में क्रेशर गिट्टी, तृतीय लेयर में रेतीली मिट्टी जिससे पानी रुके नहीं। 

अधिकारियों ने जानकारी दी कि मैदान में क्रिकेट, वालीबाल एवं बास्केटबॉल खेलने की सुविधा खिलाड़ियों को मुहैया होगी। इस दौरान कमिश्नर ने बाउंड्री वॉल कार्य का भी निरीक्षण किया। 

कमिश्नर बाउंड्री वॉल कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने ड्रेनेज सिस्टम की बेहतर व्यवस्था बनाने एवं मैदान का  स्लोप के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने समय सीमा में खेल मैदान पूर्ण करने के भी निर्देश अधिकारियों के दिए।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ