कक्षा 10 वीं 12 वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों सहित प्राचार्यों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। जिला स्तर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के छात्र-छात्राओं सहित स्कूल प्राचार्याें को कलेक्टर तरूण भटनागर ने 7 मई 2024 को कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानति किया।
पढ़ाई एक बेहतरीन कार्य
इस अवसर पर कलेक्टर तरूण भटनागर ने कहा कि पढ़ाई एक बेहतरीन कार्य है, विद्यार्थी जीवन में पूरी मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई करें। उन्होेंने कहा कि शिक्षा हमें बेहतर जीवन एवं अच्छी नौकरी देने के साथ-साथ एक अच्छा इसांन भी बनाती है।
शिक्षा की मदद से हम अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहतर से बेहतर निर्णय लेकर कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में पालकों एवं शिक्षकों का विशेष योगदान होता है इनका सम्मान करना चाहिए। कलेक्टर ने जिला स्तर पर अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने पर छात्र-छात्राओं, पालकों एवं स्कूल प्राचार्यों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह मारपाची सहित, छात्र-छात्राएं एवं संबंधित स्कूल के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
0 टिप्पणियाँ