DRMS NEWS

DRMS NEWS

मतगणना हेतु मास्टर ट्रेनर्सों को दिया गया प्रशिक्षण

निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना का कार्य सम्पन्न कराएं - उप जिला निर्वाचन अधिकारी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग की उपस्थित में 7 मई 2024 को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में मतगणना प्रक्रिया हेतु मास्टर ट्रेनर्सों को प्रशिक्षण दिया गया। 

संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने मास्ट्रर ट्रेनर्सों से कहा कि मतगणना के कार्य मेें हमें किसी भी प्रकार की कोई जल्दबाजी नहीं करनी है। हमें शान्ति पूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना का कार्य सम्पन्न कराना है। 

मतगणना हेतु मास्टर ट्रेनर्सों को दिया गया प्रशिक्षण

उन्होंने मास्टर टेनर्सों को निर्देश दिए कि आप सभी मतगणना के प्रक्रिया को अच्छी तरह से जान लें एवं अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त कर मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक, एवं माइक्रा आब्र्जबर को प्रशिक्षण देना सुनिचित करें। 

प्रशिक्षण में मतगणना स्थल में प्रवेश करने, मतगणना टेबल पर कर्मचारियों के कर्तव्य, मतगणना अभिकर्ता की नियुक्त की प्रक्रिया, कंट्रोल यूनिट की संम्पूर्ण प्रक्रिया, 17 सी से डाटा के मिलान की प्रक्रिया, एड्रेस टैग सत्यापित कर ड्राॅप बाॅक्स की सील खोलना, परिणाम ज्ञात लगाना जैसी अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। 

प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारी निर्वाचन प्रशिक्षण आर.एस. गौतम, मास्टर ट्रेनर्स अनिल श्रीवास्तव, पीके सालवार सहित अन्य मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ