DRMS NEWS

DRMS NEWS

कलेक्टर ने दिया निर्देश कार्य न करने वाले ठेकेदारों को जारी करें नोटिस

 सड़कों की स्थिति बरसात के पूर्व सुधारे- कलेक्टर तरूण भटनागर 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए की आधे-अधूरे निर्माण कार्यों को बरसात के पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 

सड़क मार्ग में लगने वाली मटेरियल गुणवत्ता युक्त हो यह भी सुनिश्चित करें

उन्होंने कहा कि ब्यौहारी से टेटका सड़क मार्ग की स्थिति को सुधार करवाएं तथा सड़कों में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करें, जिससे बरसात के समय शिकायत न मिलें। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग में लगने वाली मटेरियल गुणवत्ता युक्त हो यह भी सुनिश्चित करें।

ब्लैक स्पॉटों को चिन्हित कर सुधारे स्थिति

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में ब्लैक स्पॉटों को चिन्हित करे और उनकी स्थिति सुधारें जिससे सड़क दुर्घटनाएं न हों।  उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉटों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण,  स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, गति सीमा बोर्ड आदि लगवाना सुनिश्चित करें तथा ब्लैक स्पॉटों का निरीक्षण भी करें।

कलेक्टर ने दिया निर्देश कार्य न करने वाले ठेकेदारों को जारी करें नोटिस 

कलेक्टर ने ब्यौहारी अंतर्गत सोन नदी (विजयसोता) में निमार्णाधीन ब्रिज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोन नदी पर निमार्णाधीन ब्रिज के कार्य में प्रगति लाए और समय-सीमा में पूर्ण करें।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्याें मेें प्रगति  न लाने वाले ठेकेदारों व संबंधितों को नोटिस देना सुनिश्चित करें।  

कलेक्टर ने कनवाही ब्रिज, खैरा-पिपरिया ब्रिज, नदो-चचाई  भमरहा-गोरखपुर आदि  ब्रिजों के निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में चर्चा की और समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बैठक में जिले के अन्य सड़क मार्गाें की भी समीक्षा की। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, ब्रिज कारपोरेशन के बीएस मरकाम, एमपीआरडीसी, आरडीसी, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थें।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ