अवैध उत्खनन रोकने हेतु पूर्व से बनाए कार्य योजना- कलेक्टर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर तरुण भटनागर ने 6 मई 2024 को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को कलेक्टर ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ कराया जाए।
राजस्व अधिकारी न्यायालयों के प्रकरणों का करें निराकरण
कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की न्यायालय में दिन निर्धारित करके न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण कराए कोई भी प्रकरण लंबित न रहे तथा आरसीएमएस पोर्टल ने दर्ज करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान न्यायालयों में कोई क्या कमी न रहे, फाइलों को सुव्यवस्थित ढंग से रखे तथा कार्यालयों स्वच्छ एवं सुंदर रखें। उन्होेंने कहा कि जिन कार्यालयों में किसी चीज की आवश्यकता हो उसका प्रस्ताव बनाकर भिजवाना सुनिश्चित करें।
कार्य न करने पर संबंधितों के विरुद्ध करें कार्यवाही
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यायालयों के कार्यों को प्रभावी तरीके से करें। कलेक्टर ने कहा कि कार्य न करने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही करें अन्यथा राजस्व अधिकारी जिम्मेदार होंगे और किये गए कार्याें में प्रगति दिखे यह भी सुनिश्चित करें।
सभी रिकॉर्ड दुरस्त करें, लंबित प्रकरणें का निराकरण करें
कलेक्टर ने नामांतरण, सीमाकंन, बंटवारा, नक्शा तरमीम, अभिलेख दुरूतीकरण, आधार पर बैंक खाता लिंकिंग, राशि वसूली के लंबित प्रकरणें की समीक्षा की तथा समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए तथा उक्त कार्याें हेतु जीआरएस को पटवारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।
आंगनवाड़ी, स्कूलों व राशन दुकानों की सतत निरीक्षण करें तथा किसानों से चर्चा करें, समस्या होने पर निराकरण करें
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑगनवाड़ी, स्कूलों, राशन दुकानों की सतत निरीक्षण करें। उन्होंने राशन दुकानों की निरीक्षण कर किसानों से चर्चा करें और समस्या होने पर निराकरण भी करें व दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लें। उन्होंने कहा कि ऑगनवाड़ी केंद्रो का निरीक्षण कर कुपोषित बच्चों व ऑगनवाड़ी द्वारा दी जा रही संदर्भ सुविधाओं की निगरानी रखें।
अवैध रैत उत्खनन या अन्य अवैध खनिजों को रोकने हेतु पर्याप्त सुरक्षा बल के बिना न जाए, पर्याप्त सुरक्षा बल होने पर ही कार्यवाही करने जाएं
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अवैध रैत उत्खनन या अन्य अवैध खनिजों को रोकने हेतु पूर्व से ही कार्ययोजना बनाए और किसी भी स्थिति में पर्याप्त सुरक्षा बल के बिना न जाए, पर्याप्त सुरक्षा बल होने पर ही कार्यवाही करने जाएं।
जिले में किन-किन इलाकों में अवैध उत्खनन होता है, कौन लोग करते है इसकी जानकारी दें
उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन रोकने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवश्य दें। उन्होंने कहा कि जिले में किन इलाकों में अवैध उत्खनन होता है, कौन लोग करते है इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को सुरक्षित रखें रिकार्डाें में हेरफेर न हो यह सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने वन विभाग के वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत ऑनलाइन लंबित प्रकरण, परिवेश 1.0 में लंबित प्रकरण, पीवीजीटी समुदाय के विद्युतीकरण हेतु उत्तर वन मंडल वन अवरोध में लंबित प्रकरण सहित अन्य प्रकरणों की समीक्षा की तथा कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर निराकरण कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने की विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर, अनु विभागीय अधिकारी अरविंद शाह, श्रीमती प्रगति वर्मा, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, वन विभाग के अधिकारी सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ