DRMS NEWS

DRMS NEWS

राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारी शिकायत कर्ता से स्वयं करें बात : कलेक्टर

शिकायतों का निराकरण करना हमारी पहली प्राथमिकता -  कलेक्टर तरूण भटनागर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर तरूण भटनागर ने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व अधिकारी सम्पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। 

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग मे सबसे ज्यादा  प्रकरण लंबित हैं, इन प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व अधिकारियों को सम्पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। 

राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारी शिकायत कर्ता से स्वयं करें बात 

उन्होनें कहा कि राजस्व संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित न रहे इसके लिए अधिकारी स्वयं, एवं मैदानी कर्मचारियेां को साथ लेकर कार्य करें साथ ही अधिकारी प्रकरण के निराकरण हेतु स्वयं शिकायत कर्ता से बात करें एवं पूर्ण सहमति के साथ प्रकरण का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। 

समयावधि पत्रों की समीक्षा हुई बैठक, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर तरूण भटनागर 6 मई 2024 को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।  

कलेक्टर तरूण भटनागर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन, बंटवारा, नक्सा तरमीम, एवं नामान्तरण आदि से संबंधित लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण कराना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का निराकरण कराना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, उन्होनें समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कहा कि आप सभी अपने-अपने विभागों में लंबित शिकायतोें का निराकरण कराना पहली प्रथमिकता समझें साथ ही शिकायतों का निराकरण करने हेतु निर्देश भी दिए। 

उन्होनें निर्देश दिए कि अधिकारी प्रकरण का निराकरण कर फाईल नस्ती कर अगली बैठक में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने लोक सेवा गारण्टी अधिनियम में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की एवं शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

बैठक में कलेक्टर ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए गेहूं उपार्जन एवं भुगतान की जानकारी ली। जिस पर खाद्य विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है, साथ ही राशि भुगतान प्रक्रिया का भी कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन के समय किसानेां को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। 

गेहूं उपार्जन के बाद भुगतान प्रक्रिया को लंबित न रखें

उन्होंने निर्देश दिए कि गेहूूं उपार्जन के बाद राशि भुगतान की प्रक्रिया लंबित न हो, इस पर विशेष ध्यान रखें। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए जिन छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है, किन कारण से छात्रवृत्ति का भुगतान नही हो पा रहा है, इसकी जांच कराएं एवं छात्रवृत्ति का भुगतान हेतु कार्यवाही करें, साथ ही निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति का भुगतान समय-सीमा में हो यह सुनिश्चित करें। 

इसी प्रकार कलेक्टर ने ऊर्जा विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन विभाग, श्रम विभाग कृषि विभाग, जनजातीय विभाग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, श्रीमती प्रगति वर्मा, नरेन्द्र सिंह धुर्वे, श्रीमती ज्योति परस्ते, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, भागीरथी लहरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ