DRMS NEWS

DRMS NEWS

शिक्षक अपने धर्म का पालन करें- कमिश्नर

शिक्षकों के दो दिवसीय उन्मेश प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने शहडोल संभाग के सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि सभी शिक्षक अपने धर्म का पालन करें। कमिश्नर ने कहा कि शिक्षक का धर्म छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना है, छात्रों का मार्गदर्शन करना है और छात्रों को आगे बढ़ाना है। उन्होनें कहा कि शिक्षक बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैया कराएं। 

कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में आज से शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए दो दिवसीय उन्मेश प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य  शिक्षण कार्य के प्रति शिक्षकों को जागरूक करना है। 

शिक्षक छात्रों को पढ़ाएं, उनका मार्गदर्शन करें और आगे बढ़ाएं

उन्होनें कहा है कि उन्मेश कार्यक्रम के अंतर्गत शहडोल संभाग के लगभग 12 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका लाभ शहडोल संभाग के छात्रों केा होगा। 

कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग के सभी शिक्षक उन्मेश कार्यक्रम के अंतर्गत दिए जा रहे प्रशिक्षण को अति गंभीरता से लें तथा प्रशिक्षण लेकर छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता के साथ शिक्षा दें। 

कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद  आज आवासीय कन्या परिसर कंचनपुर में शहडोल संभाग के शिक्षकों के लिए आयोजित उन्मेश कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

दो दिवसीय उन्मेश समारोह का शुभारंभ कमिश्नर बीएस जामोद, अपर संचालक लोक शिक्षण सहदेव सिंह मरावी, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती ऊषा सिंह, ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया। 

शिक्षकों और पालकों के मध्य जीवंत सम्पर्क होना चाहिए

कमिश्नर ने कहा कि सभी शिक्षकों का स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के पालकों से जीवन्त सम्पर्क होना चाहिए। उन्होनें कहा कि शिक्षको के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती ग्रामीण क्षेत्रों के और दूर-दराज के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करना है तथा उन्हें स्कूल में प्रवेश दिलाकर उन्हें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना है। 

इस कार्य को करने के लिए शिक्षकों में संवेदन शीलता और हमदर्दी का भाव होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें अच्छा नागरिक बनाने का कार्य एक पवित्र कार्य है, एक समाज सेवा का कार्य है। इस पवित्र कार्य में सभी शिक्षक अपनी भागीदारी निभाना सुनिश्चित करें।


कमिश्नर ने कहा कि इस वर्ष अनूपपुर को छोड़कर उमरिया और शहडोल जिले के परीक्षा परिणामों की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अनूपपुर जिले के शिक्षकों को बधाई देता हूं कि उन्होने अच्छे प्रयास किए हैं। कमिश्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल जाने योग्य सभी बच्चे स्कूल जाएं इसके प्रयास होना चाहिए। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर संचालक लोक शिक्षण सहदेव सिंह मरावी ने कहा कि शहडोल संभाग के छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले तथा शालाओं में छात्र-छात्राओं की सत-प्रतिशत उपस्थिति कराने के उद्देश्य से संभाग स्तर पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 

कार्यशाला में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक संभाग के अन्य स्थानों पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अन्य शिक्षको को प्रशिक्षण देंगे। 

उन्होनें कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में 18 सेशन होंगे वरिष्ठ शिक्षक संभाग स्तर में प्रशिक्षण लेकर प्रशिक्षण कार्यशालाओं में प्रशिक्षण देगे, दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में शैक्षणिक गतिविधियों को और कारगर और बेहतर तरीके से छात्र-छात्राओं तक कैसे पहुंचाया जा सकता है इसके अनुभव साझा किए। कार्यशाला को उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती ऊषा सिंह ने भी संबोधित किया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ