DRMS NEWS

DRMS NEWS

मतगणना व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित

मतगणना का कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराएं- जिला निर्वाचन अधिकारी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936 

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर की उपस्थिति में 6 मई 2024 को मतगणना व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। 

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण भटनागर ने पी.डब्ल्यू.डी के अधिकारी से काउंटिंग हाल की तैयारी के बारे में जानकारी ली, जिस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया की काउंटिंग हाल तैयार किया जा रहे हैं, एवं शीघ्र ही तैयार कर लिए जाएंगे। 

जिस पर कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देश दिए कि काउंटिंग हाल अतिशीघ्र तैयार किए जाएं। साथ ही कलेक्टर ने मीडिया कर्मियों के बैठक व्यवस्था एवं प्रवेश करने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। 

ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त मात्रा में कूलर एवं पंखे आदि की व्यवस्था की जाए

उन्होनें निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए मीडिया कर्मियों एवं मतगणना कर्मचारियों के लिए पर्याप्त मात्रा में कूलर एवं पंखे आदि की व्यवस्था की जाए, तथा किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो यह सुनिश्चित करें। 

मतगणना व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए की मतगणना के कार्य में किसी प्रकार की कोई जल्दबाजी नहीं करनी है। 

मतगणना के कार्य को निष्पक्ष एवं संपूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करना है।  इसके साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर ने मतगणना दिवस के दिन प्रेक्षक कक्ष की व्यवस्था एवं मतगणना कर्मचारियों के प्रशिक्षण की भी जानकारी ली, एवं आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, निर्वाचन सुपरवाईजर संजय खरे, सहित समस्त निर्वाचन कार्य के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है।  “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं।  “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।” 

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ