बीएस जामोद ने दिया निर्देश डीओ पत्र का जवाब न मिलने, संबंधित अधिकारी को करें निलंबित 
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 8962637936
DRMS NEWS शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने 7 मई 2024 को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली तथा विभागीय कार्याें की समीक्षा की।
कमिश्नर ने विभागवार की कार्याें की समीक्षा
बैठक में कमिश्नर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में किसानों के गेहूं उपार्जन का भुगतान 9 मई तक सुनिश्चित करें।
किसानों का दर्द समझे,
भुगतान किसी भी स्थिति में लंबित न रहे
उन्होंने कहा कि भुगतान किसी भी स्थिति में लंबित न रहे, किसानों का दर्द समझे। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें तथा बैठक में कोई भी जानकारी छुपाए नही।
उपार्जन केंद्रों में समुचित बारदाने उपलब्ध रहें
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो जानकारी दें। कमिश्नर ने बारदाने, परिवहन आदि की जानकारी ली तथा कहा कि उपार्जन केंद्रों में समुचित बारदाने उपलब्ध रहें।
कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डीओ पत्र का जवाब न मिलने व डीओ पत्र न होने पर संबंधित अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।
पीएमजीएसवाई के अधिकारी को नोटिस एवं एनएच के अधिकारी को डीओ लेटर जारी करने के दिए निर्देश
उन्होंने आयुष्मान कार्ड व अन्य कार्याें के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पीएमजीएसवाई के अधिकारी बैठक में अनुपस्थिति होने पर नोटिस देने एवं एनएच के अधिकारी को डीओ लेटर जारी करने के निर्देश दिए।
शहडोल संभाग में दगना कुप्रथा रोकने हेतु संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करें
कमिश्नर ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि शहडोल संभाग में दगना कुप्रथा रोकने हेतु संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करें और उसका परिणाम भी दिखें।
उन्होंने कहा कि ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं से संवाद करें और दगना कुप्रथा रोकने के संबंध में जागरूक करें।
पशु पालन अधिकारी समय में पशुओं का टीका लगवाएं
कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जमोद ने पशु पालन अधिकारी को निर्देश दिए कि समय में पशुओं का टीका लगवाए। कमिश्नर ने एक जिला एक उत्पाद के तहत हल्दी के उत्पाद का भी क्रय किया।
कोई भी अधिकारी बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित न रहे
बैठक में कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित न रहे यदि आवश्यकता होने पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि कमिश्नर कार्यालय मेें आयोजित होने वाले बैठकों में जानकारी के साथ उपस्थित रहें।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने कार्याें को समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ कार्याें को प्राथमिकता के साथ करें।
कमिश्नर ने एमपीआरडीसी, एमपीईबी, सामाजिक न्याय, स्कूल शिक्षा विभाग आदि विभागों के कार्याें की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, संयुक्त संचालक महिला बाल विकास श्रीमती मंजूलता सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
साहित्य, संस्कृति, समाज, शिक्षा, सेहत, संगीत और प्रत्येक सकारात्मक खबर, कविता, आलेख आदि का स्वागत है। “DRMS news” के लिए कविता, आलेख, और सकारात्मक समाचार 8962637936 पर फोटो सहित भेजे जा सकते हैं। “ सभी प्रकाशन सदैव निःशुल्क हैं।”
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ