DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्राम पंचायत कुदरी में 2 साल से जला गया है ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर है आदिवासी मोहल्ला, कई शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विभाग

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)ग्राम पंचायत कुदरी के आदिवासी मोहल्ले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मोहल्ले में संतोषी जायसवाल के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर पिछले 2 वर्षों से जला हुआ है, लेकिन कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव को स्थानीय निवासियों अम्मू कोल, झू रहा कोल, झूरु कोल, कमलेश कोल, परमू कोल एवं सूखीलाल विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लंबे समय से बिजली संकट बना हुआ है। किसी तरह एक अन्य पॉइंट से बिजली आपूर्ति हो रही थी, लेकिन वह भी पिछले एक महीने से बंद पड़ा है, जिससे पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूब गया है।

यहां के ग्रामीणजनों का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं द्वारा नियमित रूप से बिजली बिल जमा किया जा रहा है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलने में रुचि नहीं दिखा रहे। कई बार बिजली कार्यालय भरेवा में आवेदन दिए गए, लेकिन यह ज्वलंत समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। इस भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय उदासीनता पर सवाल उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की है।

इस समस्या के संज्ञान में आने के बाद जिले के सहायक अभियंता आर.के. जायसवाल ने कहा कि, "आपके माध्यम से मामले की जानकारी मिली है। कुदरी आदिवासी मोहल्ले में जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।" अब देखना यह होगा कि विभाग का यह आश्वासन जमीनी हकीकत में कब बदलता है या फिर ग्रामीणों को आगे भी अंधेरे में ही इंतजार करना पड़ेगा।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ