
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। ताला-मानपुर मार्ग पर सरमनिया मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार और मोटर साइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार हैदर खान (40 वर्ष), निवासी मानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अनिल रजक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका बायां पैर बुरी तरह टूट गया।
घटना के बाद ताला चौकी पुलिस की मदद से घायल अनिल रजक को गंभीर हालत में सीएचसी मानपुर लाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और परिजनों के सामने ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के संबंध में मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद अस्पताल परिसर में आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर एम्बुलेंस और बेहतर उपचार मिलता तो शायद अनिल रजक की जान बचाई जा सकती थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी मानपुर लंबे समय से डॉक्टरों की कमी, अव्यवस्था और संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। कई गंभीर मामलों में यहां केवल प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, जिससे अस्पताल अब “रेफरल सेंटर” बनकर रह गया है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है और जिम्मेदारों की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ