DRMS NEWS

DRMS NEWS

लगातार टाइगर हमलों से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग, कल होगा धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन रोशनी सिंह

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मानपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार टाइगर हमलों से भय एवं असुरक्षा का माहौल निर्मित हो गया है। बीते कुछ समय में क्षेत्र में मानव एवं पशु हमलों की लगातार घटनाओं ने ग्रामीणों में चिंता बढ़ा दी है।

सबसे पहले  10 अप्रैल 2026 को कुदरी से लगे ग्राम झलवार में कुसुम बाई गौड़ को जंगल से लगे निजी खेत में महुआ बीनने के दौरान टाइगर हमले में जान गंवानी पड़ी। इसके बाद दिनांक 4 मई 2026 को कुदरी निवासी रज्जू कोल भी जंगल में महुआ बीनने के दौरान टाइगर हमले का शिकार हुए।

इसके पश्चात दिनांक 17 मई 2026 को कुदरी निवासी ममता यादव पर टाइगर ने हमला किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वहीं रविवार रात्रि कुदरी निवासी दशमत जायसवाल के बैल को फारेस्ट बैरियल के पास टाइगर द्वारा शिकार बनाए जाने की घटना सामने आई, जहां मौके पर पगमार्क भी देखे गए हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है तथा लोग खेतों एवं जंगल क्षेत्रों में जाने से संकोच कर रहे हैं।

जैसा की मनोज श्रीवास्तव को बताया गया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे वन अमले द्वारा क्षेत्र की जनपद सदस्य रोशनी सिंह को आवश्यक कार्रवाई एवं रेस्क्यू प्रक्रिया को लेकर आश्वस्त किया गया था। किंतु अब तक क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने हेतु अपेक्षित स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में असंतोष बना हुआ है।

ग्रामीणों की सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए कल प्रातः 9 बजे ग्रामीणों के साथ वन परिक्षेत्र कार्यालय पनपथा के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित क्षेत्र में टाइगर की निगरानी बढ़ाते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ