DRMS NEWS

DRMS NEWS

विकास मंत्री को दी खुली चुनौती देते हुए बचहा स्कूल में बाउंड्री वॉल बनी अनियमिता की बनी कब्र, सरपंच व सचिव सहित, इंजीनियर अमृत गुप्ता पर ग्रामीणों का आरोपों का बड़ा हमला

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बचहा में विकास कार्यों के नाम कथित अनियमिता का ऐसा खेल सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शा. पूर्व माध्यमिक विद्यालय बचहा में बाउंड्री वॉल निर्माण में शा. हाई स्कूल के पास ग्राम पंचायत की लाल मिट्टी वाली खराब ईट लगा कर जमकर अनियमिता किया गया और सरकारी राशि को कागजों में बहाकर जमीन पर घटिया निर्माण खड़ा कर दिया गया है। ऐसे में कितने दिन टिकेगी चाहर दिवारी।

यह जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच सचिव,  इंजीनियर ने मिलकर विकास योजनाओं को कमाई का जरिया बना दिया है। बाउंड्री वॉल निर्माण में कच्छी और घुरी ईट लगाकर गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाते हुए सस्ती सीमेंट का इस्तेमाल किया है जिसका नतीजा इसी बरसात में देखने को मिल जायगा। अब सवाल यह गूंज रहे है कि आखिर किसके संरक्षण में पंचायत में अनियमिता का यह खुला खेल चल रहा है। ग्रामीणों यह भी कहना है कि पंचायत के जिम्मेदारों ने अनियमिता करके सीधे ग्रामीण विकास मंत्री तक को चुनौती दे डाली है। 

बचहा पंचायत में पाप का घड़ा फूटा सरपंच सचिव और इंजीनियर की तिकड़ी ने मिलकर निगले विकास के करोड़ों अब नपेंगे भ्रष्टाचार के सुल्तान

समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव को क्षेत्र के लोगों ने बताया कि विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च दिखाए गए, लेकिन जमीनी हकीकत में निर्माण कार्य पहली बारिश भी  नहीं झेल पाएगी ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्राम पंचायत बचहा में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने और शासकीय राशि की वसूली की मांग है। ग्रामीणों का साफ कहना है की अगर कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा विकास नहीं अनियमिता की बाउंड्री वॉल खड़ी हुई है क्षेत्र में यह मामला अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। 

आगे उन्होंने कहा कि लोग तो यह भी आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि पंचायत में विकास कार्य कम और अनियमिता का साम्राज्य ज्यादा दिखाई दे रहा है ग्राम पंचायत बचहा में विकास नहीं बल्कि कार्यों में अनियमिता का नंगा नाच हुआ है। ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। आप है कि सरपंच सचिव इंजीनियर मिलकर सरकारी खजाने को अपनी निजी जागीर समझ लिया है, जिस बाउंड्री वॉल को स्कूल की सुरक्षा को आसान बनाना था, वह अब इन तीनों की करियर की कब्र बनने वाली है। कागजों पर बना ताजमहल  जमीन पर मिट्टी का ढेर। 

ग्रामीणों का आरोप है की इस गिरोह ने तकनीकी और ईमानदारी का गला घोटते हुए लाल मिट्टी की कच्छी ईट लगाकर जल्द बाजी में सीमेंट का लेप लगाया है और मंत्री को सीधी चुनौती विकास के दावों का ठेंगा दिखाते हुए इन सफेदपोशों ने सीधे विकास मंत्री की साख पर हमला बोला है एफआईआर नहीं तो, कुर्सी खाली करो ग्रामीणों की ललकार है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है, अब केवल जांच नहीं, बल्कि जेल और रिकवरी चाहिए, यही हमारे खून पसीना की कमाई  का पैसा है, जिसे ये भ्रष्ट अधिकारी डकार गए। 

हालांकि आवश्यकता इस बात की है कि जनहित में आरोप-प्रत्यारोप की कड़ी में यह जांच का विषय है कि संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौके पर जाकर सभी निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन के साथ मामले की विधिवत जांचकर  कार्यवाही करें।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग करते हुए संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय से आग्रह किया है कि ग्राम पंचायत बचहा की बाउंड्री वॉल एवं ग्राम पंचायत भवन की उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषियों से सरकारी राशि की वसूली की जाए।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ